मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

नागरिक सुरक्षा स्थापना सप्ताह के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित

मुख्य बिंदु
  • नागरिक सुरक्षा विभाग श्रीगंगानगर के स्थापना सप्ताह के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
  • इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ.
  • मंजू की उपस्थिति में स्वयं सेवकों ने रक्तदान किया।
  • जिला कलक्टर ने नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में किए गए कार्यों की सराहना की।
  • इस अवसर पर जिला कलक्टर, जिला परिषद के सीईओ श्री गिरधर, उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा व एसडीएम श्री नयन गौतम सहित नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों द्वारा रक्तदान किया गया।
  • जिला कलक्टर ने नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा थेलिसिमिया रोगियों के हितार्थ लगाए गए रक्तदान शिविर की सराहना की।
WAf𝕏TGin🖨
नागरिक सुरक्षा स्थापना सप्ताह के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित

श्रीगंगानगर। नागरिक सुरक्षा विभाग श्रीगंगानगर के स्थापना सप्ताह के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू की उपस्थिति में स्वयं सेवकों ने रक्तदान किया। जिला कलक्टर ने नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में किए गए कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर जिला कलक्टर, जिला परिषद के सीईओ श्री गिरधर, उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा व एसडीएम श्री नयन गौतम सहित नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों द्वारा रक्तदान किया गया। जिला कलक्टर ने नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा थेलिसिमिया रोगियों के हितार्थ लगाए गए रक्तदान शिविर की सराहना की। तपोवन ब्लड बैंक का रक्तदान शिविर में सहयोग रहा। चीफ वार्डन निर्मल जैन ने बताया कि नागरिक सुरक्षा के 42 स्वयं सेवकों ने रक्त दान किया।

इस अवसर पर एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, फॉयर प्रभारी श्री अनिल शर्मा, डिविजनल वार्डन श्री मनोज कुमार उपस्थित रहे। स्थापना सप्ताह के दौरान 2 दिसंबर 2025 को अग्नि सुरक्षा व आपदा प्रबंधन की जन जागरूकता रैली का आयोजन 11 बजे किया जाएगा।