मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

कृषि रिकार्ड में किया शुद्धिकरण

मुख्य बिंदु
  • माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में हाथों-हाथ आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है।
  • साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है।
  • राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
  • राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने हेतु ग्रामीण सेवा शिविर अभियान 2025 के अंतर्गत शिविर का आयोजन गुरूवार को ग्राम पंचायत मिर्जेवाला पंचायत समिति श्रीगंगानगर में किया गया।
  • शिविर के दौरान राजस्व रिकॉर्ड शुद्धि आवेदन प्राप्त हुए।
  • प्रार्थी मुकेश कुमार पुत्र भीमसेन निवासी मिर्जेवाला ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी कृषि भूमि चक 14, एफ खाता संख्या 70/21 तथा 89/31 में उसकी दोहरी प्रविष्टियां दर्ज है, जिन्हें शुद्ध किया जावे।
WAf𝕏TGin✉🖨
कृषि रिकार्ड में किया शुद्धिकरण

श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में हाथों-हाथ आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।

राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने हेतु ग्रामीण सेवा शिविर अभियान 2025 के अंतर्गत शिविर का आयोजन गुरूवार को ग्राम पंचायत मिर्जेवाला पंचायत समिति श्रीगंगानगर में किया गया।

शिविर के दौरान राजस्व रिकॉर्ड शुद्धि आवेदन प्राप्त हुए। प्रार्थी मुकेश कुमार पुत्र भीमसेन निवासी मिर्जेवाला ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी कृषि भूमि चक 14, एफ खाता संख्या 70/21 तथा 89/31 में उसकी दोहरी प्रविष्टियां दर्ज है, जिन्हें शुद्ध किया जावे।

प्रार्थी जयप्रकाश पुत्र भीमसेन निवासी मिर्जेवाला ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी कृषि भूमि चक 14, एफ खाता संख्या 89/31 में उसकी दोहरी प्रविष्ट दर्ज है, जिसे शुद्ध किया जावे।

प्रार्थी गुरमीक सिंह संधू पुत्र अजमेर सिंह निवासी 5 के मिर्जेवाला ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी कृषि भूमि चक 5 के खाता संख्या 11/02 तथा 71/10 में गुरमीक सिंह संधू पुत्र अजमेर सिंह दर्ज रिकॉर्ड है। प्रार्थी के आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस एवं राशनकार्ड में गुरमीक सिंह संधू पुत्र अजमेर सिंह दर्ज है। प्रार्थी ने अन्य दस्तावेजों अनुसार जमाबंदी में शुद्धि हेतु निवेदन किया।

उक्त प्रार्थना पत्रों में पटवारी हलका निर्मला से रिकॉर्ड, अन्य दस्तावेजों और काश्तकारों के पहचान संबंधी रिपोर्ट प्राप्त की गई।

जांच रिपोर्ट में सही पाए जाने पर शिविर सहप्रभारी श्री आदराम नायक नायब तहसीलदार मिर्जेवाला ने शिविर में ही रिकॉर्ड शुद्धि के आदेश जारी किए।

अतिरिक्त ऑफिस कानूनगो व भू-अभिलेख निरीक्षक सुरेंद्र सिंह द्वारा उक्त आदेश दर्ज कर शिविर में ही पटवारी हलका को राजस्व रिकॉर्ड में अमल दरामद करने हेतु प्रेषित किए गए।

शिविर में हाथों-हाथ रिकॉर्ड शुद्धिकरण आदेश होने पर काश्तकारों को बहुत खुशी हुई। उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।