मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

महाविद्यालयों में दी जा रही है एसआईआर की जानकारी

मुख्य बिंदु
  • भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है।
  • जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.
  • मंजू के निर्देशानुसार एसआईआर के तहत महाविद्यालयों में विशेष शिविरों के माध्यम से स्टाफ, विद्यार्थियों और उनके परिजनों के गणना प्रपत्र डिजिटाईज्ड करने की जानकारी दी जा रही है।
  • गुरुवार को आत्मवल्लभ जैन कॉलेज में उपस्थितजनों को एसआईआर की विस्तार से जानकारी देते हुए छात्राओं और स्टाफ को एन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन व ऑफलाइन भरने के बारे में बताया गया।
  • इस अवसर एसआईआर कार्य से जुड़ी शंकाओं के समाधान भी बताते हुए सभी को अपने परिचितों का गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने के लिये प्रेरित करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग का आह्वान किया गया।
WAf𝕏TGin🖨
महाविद्यालयों में दी जा रही है एसआईआर की जानकारी

श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू के निर्देशानुसार एसआईआर के तहत महाविद्यालयों में विशेष शिविरों के माध्यम से स्टाफ, विद्यार्थियों और उनके परिजनों के गणना प्रपत्र डिजिटाईज्ड करने की जानकारी दी जा रही है।

गुरुवार को आत्मवल्लभ जैन कॉलेज में उपस्थितजनों को एसआईआर की विस्तार से जानकारी देते हुए छात्राओं और स्टाफ को एन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन व ऑफलाइन भरने के बारे में बताया गया। इस अवसर एसआईआर कार्य से जुड़ी शंकाओं के समाधान भी बताते हुए सभी को अपने परिचितों का गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने के लिये प्रेरित करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग का आह्वान किया गया।