मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुख्य बिंदु
  • मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.
  • अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा पल भर का सुख और पूरी उम्र का दुःख है।
  • आज के युवा अगर जाग जाएँ, तो कल एक पूरा जिला, एक पूरा प्रदेश और एक पूरा देश बदल सकता है।
  • नशा इंसान को नहीं, इंसानियत को तोड़ देता है।
  • जो युवा नशे को हाँ कह देता है, वह अपने सपनों का नाश कर देता है।
WAf𝕏TGin🖨
नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा पल भर का सुख और पूरी उम्र का दुःख है। आज के युवा अगर जाग जाएँ, तो कल एक पूरा जिला, एक पूरा प्रदेश और एक पूरा देश बदल सकता है।

नशा इंसान को नहीं, इंसानियत को तोड़ देता है। जो युवा नशे को हाँ कह देता है, वह अपने सपनों का नाश कर देता है।

नशा सिर्फ एक आदत नहीं, यह कमजोरी बढ़ाता है, निर्णय क्षमता खत्म करता है, रिश्तों को खोखला करता है और करियर को अंधेरे में धकेल देता है। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई।

पुलिस कांस्टेबल श्री प्रवीण कुमार ने साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के लिए युवाओं को जागरूक किया।