मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को दी एसआईआर की जानकारी

मुख्य बिंदु
  • भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है।
  • जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.
  • मंजू के निर्देशानुसार एसआईआर के तहत महाविद्यालयों में विशेष शिविरों के माध्यम से स्टाफ, विद्यार्थियों और उनके परिजनों के गणना प्रपत्र डिजिटाईज्ड करने की जानकारी दी गई।
  • राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीगंगानगर में आयोजित शिविर के दौरान स्टाफ द्वारा एसआईआर की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने का आह्वान किया।
  • साथ ही उन्हें अपने परिचितों का भी गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने के लिये प्रेरित करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग का आह्वान किया गया।
WAf𝕏TGin🖨
महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को दी एसआईआर की जानकारी

श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू के निर्देशानुसार एसआईआर के तहत महाविद्यालयों में विशेष शिविरों के माध्यम से स्टाफ, विद्यार्थियों और उनके परिजनों के गणना प्रपत्र डिजिटाईज्ड करने की जानकारी दी गई।

राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीगंगानगर में आयोजित शिविर के दौरान स्टाफ द्वारा एसआईआर की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने का आह्वान किया। साथ ही उन्हें अपने परिचितों का भी गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने के लिये प्रेरित करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग का आह्वान किया गया।