मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जन साधारण के लिए आवश्यक अपील

जिले में न्याय आपके द्वार अभियान आरम्भ, 10 फरवरी तक होगा संचालित

मुख्य बिंदु
  • लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित समस्याओं की जानकारी आमजन करें साझा श्रीगंगानगर।
  • माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु विशेष अभियान ’’न्याय आपके द्वार- लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान’’ 10 नवम्बर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं सचिव ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी वायु-सड़क-जल परिवहन, डाक, टेलिफोन, बिजली, गैस, पानी, स्वच्छता, स्वास्थ्य, अस्पताल, बीमा, बैंक, शिक्षा, आवास इत्यादि लोक उपयोगी सेवा से संबंधित शिकायत, प्रार्थना पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर अथवा माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के व्हाट्सएप नम्बर 9119365734 पर प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • शिकायत, प्रार्थना पत्र का निस्तारण स्थायी लोक अदालत के माध्यम से निःशुल्क रूप से विधिक प्रावधानों के तहत करवाया जाएगा।
WAf𝕏TGin🖨
जन साधारण के लिए आवश्यक अपील

लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित समस्याओं की जानकारी आमजन करें साझा श्रीगंगानगर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु विशेष अभियान ’’न्याय आपके द्वार- लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान’’ 10 नवम्बर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं सचिव ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी वायु-सड़क-जल परिवहन, डाक, टेलिफोन, बिजली, गैस, पानी, स्वच्छता, स्वास्थ्य, अस्पताल, बीमा, बैंक, शिक्षा, आवास इत्यादि लोक उपयोगी सेवा से संबंधित शिकायत, प्रार्थना पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर अथवा माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के व्हाट्सएप नम्बर 9119365734 पर प्रस्तुत कर सकते हैं।

शिकायत, प्रार्थना पत्र का निस्तारण स्थायी लोक अदालत के माध्यम से निःशुल्क रूप से विधिक प्रावधानों के तहत करवाया जाएगा। शिकायत, प्रार्थना पत्र का प्रारूप माननीय रालसा की वेबसाईट https://rajasthan.nalsa.gov.in/ से भी प्राप्त किया जा सकता है।