मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

-जिला परिषद सभागार में वीसी से हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

मुख्य बिंदु
  • श्रीगंगानगर, जनजाति गौरव वर्ष के तहत भगवान श्री बिरसा मुंडा की 150वी जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ।
  • इस अवसर पर अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय नायकों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
  • धरती आबा बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं डूंगरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।
  • कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों व गणमान्यजनों ने माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना।
  • कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
  • इस दौरान सीईओ ज़िला परिषद श्री गिरधर बेनीवाल, श्री भीम कासनिया, श्री हरिराम चौहान, श्री रमेश मदान, श्री एमसी मीणा सहित समस्त अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin🖨
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

श्रीगंगानगर, जनजाति गौरव वर्ष के तहत भगवान श्री बिरसा मुंडा की 150वी जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय नायकों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

धरती आबा बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं डूंगरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों व गणमान्यजनों ने माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान सीईओ ज़िला परिषद श्री गिरधर बेनीवाल, श्री भीम कासनिया, श्री हरिराम चौहान, श्री रमेश मदान, श्री एमसी मीणा सहित समस्त अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।