मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टेलेवाला में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान

मुख्य बिंदु
  • मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.
  • अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टेलेवाला में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित हुआ।
  • विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एकजुट होकर समाज को नशे के अंधकार से बाहर लाने का संकल्प लिया।
  • कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक नशे के खिलाफ इस देश को खड़ा ना कर दो।
  • नशा केवल शरीर को नहीं बल्कि सपनों को भी खा जाता है।
  • यह देश को नहीं, तुम्हारी दिशा और तुम्हारी मंज़िल को भी निगल रहा है।
WAf𝕏TGin🖨
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टेलेवाला में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टेलेवाला में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एकजुट होकर समाज को नशे के अंधकार से बाहर लाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक नशे के खिलाफ इस देश को खड़ा ना कर दो।

नशा केवल शरीर को नहीं बल्कि सपनों को भी खा जाता है। यह देश को नहीं, तुम्हारी दिशा और तुम्हारी मंज़िल को भी निगल रहा है।

उन्होंने युवाओं को चेताया कि नशा केवल व्यक्तिगत बर्बादी नहीं, बल्कि सामाजिक विघटन की जड़ है। नशा किसी वर्ग, धर्म या क्षेत्र का नहीं, यह मानवता का शत्रु है।

इसकी गिरफ्त में आने वाला युवा सिर्फ खुद को नहीं, बल्कि अपने परिवार और राष्ट्र की आत्मा को भी घायल करता है। सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति सुरक्षा कवच बैज वितरण किये गये और उनसे वादा लिया कि हर दिन यह बैज पहनकर स्कूल आएं और गर्व से कहें कि मैं नशा मुक्त हूं।

कार्यक्रम के अंत सभी ने अपने हाथ उठाकर जीवनम कभी भी नशा नहीं करने की शपथ ली।