मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान

जागरूकता कार्यशाला में युवाओं ने ली नशा मुक्त जीवन और ट्रेफिक नियमों का पालन करने की शपथ

WAf𝕏TGin🖨
नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत सेक्रेट हार्ट पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति एवं ट्रेफिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस के एसआई श्री दिलबाग सिंह, एचएम श्री राधेश्याम तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा कोई फैशन नहीं, विनाश का कारण है अगर यह पीढ़ी नशे से मुक्त होकर ट्रैफिक अनुशासन को जीवन का हिस्सा बना ले, तो भारत को जिम्मेदार नागरिकों वाला राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने आसपास के समाज को नशे के प्रलोभन से बचाए।

एसआई श्री दिलबाग सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि हजारों लोग सड़क दुर्घटना में अपने रिश्तों को खो चुके हैं किसी परिवार ने दुर्घटना में अपना बेटा या पिता खोया है, किसी ने भाई वही दर्द समझ सकता है, जिसका कोई अपना गया हो। इसलिए ट्रैफिक नियम कोई बंधन नहीं बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प हैं। राधेश्याम ने ट्रैफिक जागरूकता के बारे में बताते हुए कहा कि हेलमेट सिर्फ आपके सिर की नहीं, आपके पूरे परिवार की सुरक्षा करता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थितजनों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे, दूसरों को भी नशे से दूर रहने की प्रेरणा देंगे। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली गई।