मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 10 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन

श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने

WAf𝕏TGin✉🖨
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन

श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के उद्देश्य से अग्रसेननगर में अत्याधुनिक जीडी स्पोर्ट्स एरिना की स्थापना की है। इस एरिना का शुभारंभ भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते क्रिकेटर मानव सुथार ने शनिवार शाम एक भव्य समारोह में किया।

समारोह में जीडी ग्रुप के मालिक इंजीनियर बंशीधर जिंदल, समाजसेवी एवं भाजपा नेता अशोक चांडक, मानव सुथार के पिता जगदीश सुथार, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष जगीरचंद फरमा, राजकुमार पुरोहित सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इंजीनियर बंशीधर जिंदल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि जीडी स्पोर्ट्स एरिना में खिलाड़ियों के लिए हर तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पूरे हॉल में थर्मोस्टिक फर्श लगाया गया है, लाइट का पूर्ण बैकअप सिस्टम है और यह श्रीगंगानगर के 200 किलोमीटर के दायरे में पिकल बॉल का पहला इंडोर हॉल है। यहां खिलाड़ियों को बारिश, आंधी या मौसम की किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

श्री जिंदल ने कहा कि जीडी स्पोर्ट्स ग्रुप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर खेल के मैदान से जोड़ना है। एरिना में सुबह से रात 10 बजे तक कोचिंग और प्रैक्टिस की पूरी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी।

क्रिकेटर मानव सुथार ने उद्घाटन के बाद कहा कि अगर खिलाड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ तैयारी करें तो उनके लिए कोई भी मंजिल दूर नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जीडी स्पोर्ट्स एरिना में प्रशिक्षण लेकर क्षेत्र के खिलाड़ी बैडमिंटन और पिकल बॉल में श्रीगंगानगर और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

समाजसेवी एवं भाजपा नेता अशोक चांडक ने कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने में खेल मैदान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष जगीरचंद फरमा ने एरिना को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर योगेश और ललित सुथार ने मानव सुथार का परिचय कराया तथा एरिना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मानव सुथार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

रामगोपाल पांडूसरिया, राजेंद्र गुप्ता, नितिन खरबंदा, पार्षद भारतभूषण, जयदेव गुप्ता, गिरधारीलाल जैन, योगेश जिंदल, परमानंद जिंदल और नीरज गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया।

कांग्रेस नेता विकास गोड और समाजसेवी नितिन अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस शानदार एरिना के लिए जीडी स्पोर्ट्स ग्रुप को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

एरिना के संचालन और कोचिंग का दायित्व आरपीएलवाई स्पोर्ट्स अकैडमी को सौंपा गया है। समारोह में निमिष जिंदल का जन्मदिन भी मनाया गया और केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

मंच संचालन ओमप्रकाश सुथार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन योगेश जिंदल ने किया।