मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

शहरी सेवा शिविर-2025 सफलता की कहानी

मुख्य बिंदु
  • प्रधानमत्री आवास योजना (शहरी) की पहली किश्त मिलने पर जताया माननीय मुख्यमंत्री का आभार श्रीगंगानगर।
  • माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है।
  • साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है।
  • राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
  • श्रीगंगानगर नगरपरिषद की ओर से गत दिवस आयोजित शहरी सेवा शिविर में वार्ड नम्बर 7 की निवासी महिमा रानी को प्रधानमत्री आवास योजना (शहरी) की पहली किश्त सौंपी गई।
  • लाभार्थी ने बताया कि वह गृहणी वृद्ध महिला है।
WAf𝕏TGin🖨
शहरी सेवा शिविर-2025 सफलता की कहानी

प्रधानमत्री आवास योजना (शहरी) की पहली किश्त मिलने पर जताया माननीय मुख्यमंत्री का आभार श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है।

साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।

श्रीगंगानगर नगरपरिषद की ओर से गत दिवस आयोजित शहरी सेवा शिविर में वार्ड नम्बर 7 की निवासी महिमा रानी को प्रधानमत्री आवास योजना (शहरी) की पहली किश्त सौंपी गई। लाभार्थी ने बताया कि वह गृहणी वृद्ध महिला है। परिवार की आर्थिक स्थिति वर्तमान में कमजोर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के बारे में पता चलने पर उसने योजना के अन्तर्गत नगर परिषद कार्यालय में आवेदन किया।

उसके उपरांत नगर परिषद की टीम द्वारा सर्वे कर प्रथम किश्त की राशि का चेक शिविर में दिया गया। श्रीमती महिमा रानी ने बताया कि उसका मकान बहुत जर्जर अवस्था में था, जो कभी भी गिर सकता था। अब प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत उसका पक्का मकान बनने का सपना पूरा हो जाएगा। योजना का लाभ मिलने पर लाभार्थी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया गया। (