मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

मतदान केन्द्रों के पुर्नगठन, विभाजन व भवन परिवर्तन को लेकर राजनैतिक दलों की बैठक

मुख्य बिंदु
  • राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेंत्रों के मतदान केन्द्रों के पुर्नगठन, विभाजन, समाहितकरण एवं भवन परिवर्तन के प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाहॉल में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
  • बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.
  • बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी सादुलशहर, गंगानगर, करणपुर, सूरतगढ़, रायसिंहनगर व अनूपगढ़ द्वारा 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों, पुर्नगठन, विभाजन, समाहित व भवन परिवर्तन के प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
  • बैठक में चर्चा के बाद प्रस्ताव निर्वाचन विभाग जयपुर को भिजवाने का निर्णय लिया गया।
  • राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावों को स्वीकृत किये जाने पर अपनी सहमति जताई।
WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेंत्रों के मतदान केन्द्रों के पुर्नगठन, विभाजन, समाहितकरण एवं भवन परिवर्तन के प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाहॉल में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने की।

बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी सादुलशहर, गंगानगर, करणपुर, सूरतगढ़, रायसिंहनगर व अनूपगढ़ द्वारा 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों, पुर्नगठन, विभाजन, समाहित व भवन परिवर्तन के प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

बैठक में चर्चा के बाद प्रस्ताव निर्वाचन विभाग जयपुर को भिजवाने का निर्णय लिया गया। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावों को स्वीकृत किये जाने पर अपनी सहमति जताई।

बैठक में एडीएम प्रशासन श्री सुभाषा कुमार, तहसीलदार श्री महेन्द्र कुमार, आईएनसी से श्री भीमराज डाबी, सीपीआईएम से श्री विजय रेवाड़, भारतीय जनता पार्टी से श्री प्रदीप धेरड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।