मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

पंचायती राज संस्थाओं में उपचुनाव मतदान के दिन संबंधित क्षेत्र में सवैतनिक अवकाश

जोन 22 में 21 अगस्त को मतदान

मुख्य बिंदु
  • राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला श्रीगंगानगर में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद श्रीगंगानगर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22 के सदस्य पद पर 21 अगस्त 2025 को मतदान होगा।
  • जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.
  • मंजू ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन क्षेत्र में स्थित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, किसी कारोबार या व्यवसाय, दुकान, औद्योगिक उपक्रम, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, अन्य किसी स्थापन के नियोजकों को उनके संबंधित क्षेत्रों में सुनिश्चित मतदान दिवस के लिये उनके संस्थान में कार्यरत सभी कामगारों को, जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित है, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के लिये मतदान करने का हकदार है, उनको सवैतनिक अवकाश प्रदान करने हेतु विनिर्दिष्ट करती है ताकि कामगारों द्वारा मतदान के अधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला श्रीगंगानगर में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद श्रीगंगानगर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22 के सदस्य पद पर 21 अगस्त 2025 को मतदान होगा।

जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन क्षेत्र में स्थित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, किसी कारोबार या व्यवसाय, दुकान, औद्योगिक उपक्रम, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, अन्य किसी स्थापन के नियोजकों को उनके संबंधित क्षेत्रों में सुनिश्चित मतदान दिवस के लिये उनके संस्थान में कार्यरत सभी कामगारों को, जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित है, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के लिये मतदान करने का हकदार है, उनको सवैतनिक अवकाश प्रदान करने हेतु विनिर्दिष्ट करती है ताकि कामगारों द्वारा मतदान के अधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में कार्यरत सभी कामगारों को 21 अगस्त 2025 को सवैतनिक अवकाश देय होगा।