मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

24 जनवरी को उपमुख्यमंत्री आएंगे कथा में

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की प्रेरणा से रामगंज मंडी में आयोजित हो रही बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्री राम कथा- श्री गौ माता महोत्सव में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री सहित एक दर्जन से अधिक मंत्री शामिल होंगे!
  • राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा दिनांक 24 या 25 जनवरी को कथा में शामिल होंगे!
  • 24 जनवरी को ही राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, वन मंत्री संजय शर्मा तथा गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म रामगंज मंडी आएंगे!
  • राजस्थान सरकार के राजस्व राज्य मंत्री हेमंत मीणा दिनांक 23 जनवरी को कथा मे उपस्थित रहेंगे!
WAf𝕏TGin✉🖨

रामगंज मंडी! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की प्रेरणा से रामगंज मंडी में आयोजित हो रही बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्री राम कथा- श्री गौ माता महोत्सव में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री सहित एक दर्जन से अधिक मंत्री शामिल होंगे!

राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा दिनांक 24 या 25 जनवरी को कथा में शामिल होंगे! 24 जनवरी को ही राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, वन मंत्री संजय शर्मा तथा गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म रामगंज मंडी आएंगे! राजस्थान सरकार के राजस्व राज्य मंत्री हेमंत मीणा दिनांक 23 जनवरी को कथा मे उपस्थित रहेंगे!

तीन दिवसीय कथा के दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,खेल युवा एवं वाणिज्य मंत्री राजस्थान सरकार राज्यवर्धन सिंह राठौड़, नगरीय निकाय एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल,जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, सहकारिता मंत्री गौतम दक, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम पटेल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती मंजू वाघमार, राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी सहित एक दर्जन से अधिक मंत्रियों ने कथा में आने की स्वीकृति भेजी है!