मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित हुई विविध प्रतियोगिताएं

मुख्य बिंदु
  • राष्ट्र-निर्माण में युवाओं की अहम् भूमिका को समझते हुए मायभारत ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर एक देशव्यापी अभियान शुरू करने का निर्णय किया है।
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रचनात्मक कामों में शामिल करना है ताकि वे नशे की लत से बहुत दूर रहें और नशे के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व में कदम उठाए जा सकें।
  • इस अभियान के तहत जैसलमेर में कार्यक्रम का आयोजन एमएलएस राजकीय कन्या महाविद्यालय में किया गया ।
  • जिला युवा अधिकारी पंकज माड़ेचा ने बताया कि इस अभियान के तहत जैसलमेर जिले में प्रतिस्पर्धात्मक एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
  • प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों के अंतर्गत सामूहिक लोक गीत, सामूहिक लोक नृत्य, एक्ट अथवा मीम एक्ट प्रदर्शन, लघु फिल्म एवं रील प्रतियोगिता, चित्रकला, वाद विवाद एवं नारा लेखन का आयोजन किया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत  आयोजित हुई विविध प्रतियोगिताएं

जैसलमेर। राष्ट्र-निर्माण में युवाओं की अहम् भूमिका को समझते हुए मायभारत ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर एक देशव्यापी अभियान शुरू करने का निर्णय किया है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रचनात्मक कामों में शामिल करना है ताकि वे नशे की लत से बहुत दूर रहें और नशे के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व में कदम उठाए जा सकें।

इस अभियान के तहत जैसलमेर में कार्यक्रम का आयोजन एमएलएस राजकीय कन्या महाविद्यालय में किया गया ।

जिला युवा अधिकारी पंकज माड़ेचा ने बताया कि इस अभियान के तहत जैसलमेर जिले में प्रतिस्पर्धात्मक एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों के अंतर्गत सामूहिक लोक गीत, सामूहिक लोक नृत्य, एक्ट अथवा मीम एक्ट प्रदर्शन, लघु फिल्म एवं रील प्रतियोगिता, चित्रकला, वाद विवाद एवं नारा लेखन का आयोजन किया गया।

इसके साथ ही विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर एवं राज्य स्तर के विजेताओं को 14 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने का सुअवसर मिलेगा ।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ.गणेश कुमार, एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. कैलाशदान रतनू, स्काउट एंड गाइड सीओ कृतिका पाराशर, शीतल पुरोहित सहित अन्य गणमान्य नागरिक अतिथि के रूप में उपस्थित रहें । कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।