मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

सीमांत बाहला निवासियों के लिए फॉलोअप शिविर रहा लाभदायी, अब्दुला को मिला आवासी पट्टा, बरसेखां को मिली पीएम आवास की तीसरी किश्त

मुख्य बिंदु
  • सीमांत ग्राम पंचायत बाहला में आयोजित ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर ग्रामीणो के लिए लाभदायी सिद्व हुआ।
  • वहीं उन्हें सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी मिली।
  • सहायक आयुक्त, उप निवेशन मुकेश चंद मीणा, तहसीलदार ज्ञान सिंह भाटी, सहायक विकास अधिकारी हुकमाराम मंगल के निर्देशन में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणजन व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
  • शिविर में बाहला निवासी अब्दुला पुत्र सभागेखां को आवसीय पट्टे का लाभ मिला एवं उसके घर में खुशी छाई।
  • शिविर में उपस्थित अधिकारियों को अब्दुला को अपने हाथों से मकान के स्वामित्व के रुप में पट्टा प्रदान किया तो उसके चेहरे पर खुशी छा गई।
  • शिविर में श्रीमती सफियत पत्नी हनीफ खां के पीएम आवास योजना की द्वितीय किश्त की जीयोटेक की गई।
WAf𝕏TGin🖨
सीमांत बाहला निवासियों के लिए फॉलोअप शिविर रहा लाभदायी,  अब्दुला को मिला आवासी पट्टा, बरसेखां को मिली पीएम आवास की तीसरी किश्त

जैसलमेर । सीमांत ग्राम पंचायत बाहला में आयोजित ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर ग्रामीणो के लिए लाभदायी सिद्व हुआ। वहीं उन्हें सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी मिली। सहायक आयुक्त, उप निवेशन मुकेश चंद मीणा, तहसीलदार ज्ञान सिंह भाटी, सहायक विकास अधिकारी हुकमाराम मंगल के निर्देशन में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणजन व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

शिविर में बाहला निवासी अब्दुला पुत्र सभागेखां को आवसीय पट्टे का लाभ मिला एवं उसके घर में खुशी छाई। शिविर में उपस्थित अधिकारियों को अब्दुला को अपने हाथों से मकान के स्वामित्व के रुप में पट्टा प्रदान किया तो उसके चेहरे पर खुशी छा गई।

शिविर में श्रीमती सफियत पत्नी हनीफ खां के पीएम आवास योजना की द्वितीय किश्त की जीयोटेक की गई। वहीं बरसेखां को पीएम आवास योजना की तृतीय स्वीकृति का लाभ मिला।

इसके साथ ही दोदेखां के व्यक्तिगत शोचालय की स्वीकृति जारी की गई। इस प्रकार बाहला निवासियों के लिए फॉलोअप शिविर राहतदायी साबित हुआ।