मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत स्वतंत्रता दिवस

अभियान-2026 के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

मुख्य बिंदु
  • प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत स्वतंत्रता दिवस अभियान-2026 की थीम पर नगर परिषद् जैसलमेर के तत्वावधान में सोमवार को नगर परिषद् सभागार में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
  • समाजसेवी अरूण पुरोहित के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम शिरकत की।
  • कार्यक्रम के दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के मुख्य विषय ’’प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी’’ ’’सबका सपना, घर हो अपना’’ एवं ’’प्लास्टिक-अभिशाप या वरदान’’ रहे।
  • प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इन विषयों पर अपने विचार एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
  • कार्यक्रम के अवसर पर समाजसेवी अरुण पुरोहित द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों से संवाद किया गया एवं योजना के तहत उन्हें प्राप्त आवास एवं योजना से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
WAf𝕏TGin🖨
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत स्वतंत्रता दिवस

          जैसलमेर । प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत स्वतंत्रता दिवस अभियान-2026 की थीम पर नगर परिषद् जैसलमेर के तत्वावधान में सोमवार को नगर परिषद् सभागार में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाजसेवी अरूण पुरोहित के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम शिरकत की।

        कार्यक्रम के दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के मुख्य विषय ’’प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी’’ ’’सबका सपना, घर हो अपना’’ एवं ’’प्लास्टिक-अभिशाप या वरदान’’ रहे। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इन विषयों पर अपने विचार एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।

        कार्यक्रम के अवसर पर समाजसेवी अरुण पुरोहित द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों से संवाद किया गया एवं योजना के तहत उन्हें प्राप्त आवास एवं योजना से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। आवास के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन्हें मिले पक्के एवं सुरक्षित आवास के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

            इस मौके पर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं आवास लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना, योजना के लाभार्थियों के अनुभवों को साझा करना तथा पात्र नागरिकों को योजना के लाभों के प्रति जागरूक करना रहा।

          इस अवसर पर आयुक्त नगर परिषद लजपाल सिहं सोढ़ा द्वारा उपस्थित नागरिकों एवं लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आवास लाभार्थियों से योजना के संबंध में उनके अनुभव, सुझाव एवं राय भी जानी गई। आयुक्त द्वारा अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने के लिए सभी प्रतिभागियों एवं लाभार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

       कार्यक्रम में नगर परिषद् जैसलमेर के आयुक्त, सहायक अभियंता हंसराज, PMAY टेक्निकल एक्सपर्ट नवदीप सिंह नाथावत SBM इंजीनियर मनोज मारोठिया, IEC मयंकर सिंह, छगन सिंह, मदन, आसिफ सहित PMAY टीम के सदस्य एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थी उपस्थित रहे।

      कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों एवं लाभार्थियों से प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं पात्र नागरिकों को योजना की जानकारी देकर लाभान्वित कराने में सहयोग करने की अपील की गई।