मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

पारेवर की श्रीमती लता को शिविर में मिला आवासीय पट्टा,वर्षो की मुराद शिविर में हुई पूरी, पट्टा पाकर प्रफुल्लित हो गया लता का परिवार,जताया सरकार का आभार

मुख्य बिंदु
  • ग्राम पंचायत पारेवर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर श्रीमती लता के लिए जीवन में नई खुशियां लेकर आया एवं वर्षो से अपने आवास के पट्टे की आश लगाई बैठी लता को शिविर की बलौलत एक दिवस में उसकी मुराद पूरी हो गई।
  • पट्टा पाकर श्रीमती लता का पूरा परिवार खुशी से प्रफुल्लित हो गया एवं उसने इस कार्य के लिए संवेदनशील मुख्यमंत्री जी के साथ ही पंचायत प्रशासन का आभार जताया।
  • श्रीमती लता पत्नी देवाराम सुथार को शिविर लगने की जानकारी मिली तो उन्होंने शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर मेहश सिंह राठौड़ को पुस्तैनी आवास के लिये पट्टा जारी करने के सम्बन्ध में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया।
  • विकास अधिकारी ने तत्काल ही मौके पर ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वे श्रीमती लता को पट्टा जारी करने की कार्यवाही करें।
  • ग्राम विकास अधिकारी ने उसके आवास की जांच पड़ताल की एवं सही पाए जाने पर उसका पट्टा तैयार किया।
WAf𝕏TGin🖨
पारेवर की श्रीमती लता को शिविर में मिला आवासीय पट्टा,वर्षो की मुराद शिविर में हुई पूरी, पट्टा पाकर प्रफुल्लित हो गया लता का परिवार,जताया सरकार का आभार

जैसलमेर। ग्राम पंचायत पारेवर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर श्रीमती लता के लिए जीवन में नई खुशियां लेकर आया एवं वर्षो से अपने आवास के पट्टे की आश लगाई बैठी लता को शिविर की बलौलत एक दिवस में उसकी मुराद पूरी हो गई। पट्टा पाकर श्रीमती लता का पूरा परिवार खुशी से प्रफुल्लित हो गया एवं उसने इस कार्य के लिए संवेदनशील मुख्यमंत्री जी के साथ ही पंचायत प्रशासन का आभार जताया।

श्रीमती लता पत्नी देवाराम सुथार को शिविर लगने की जानकारी मिली तो उन्होंने शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर मेहश सिंह राठौड़ को पुस्तैनी आवास के लिये पट्टा जारी करने के सम्बन्ध में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया।

विकास अधिकारी ने तत्काल ही मौके पर ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वे श्रीमती लता को पट्टा जारी करने की कार्यवाही करें। ग्राम विकास अधिकारी ने उसके आवास की जांच पड़ताल की एवं सही पाए जाने पर उसका पट्टा तैयार किया।

शिविर प्रभारी ने मौके पर ही श्रीमती लता को आवास का पट्टा प्रदान किया तो उसके आंखों में खुशी के आंसु बहे एवं कहा कि आज मुझे अपने आवास का असली मालिकाना हक मिला है।

श्रीमती लता के लिए ग्रामीण सेवा शिविर खुशियों की बहार लेकर आया।