मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 को जनकल्याण का प्रभावी माध्यम बनाएं दृ जिला प्रभारी सचिव

प्रभावी सचिव ने ली बैठक, ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति से की समीक्षा

मुख्य बिंदु
  • जिला प्रभारी सचिव एवं राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महावीर प्रसाद मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
  • बैठक में शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, योजनाओं के अधिकतम लाभार्थियों तक पहुंच तथा विभागीय समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
  • बैठक में जिला प्रभारी सचिव मीणा ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को उनके गांव एवं वार्ड स्तर पर ही विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
WAf𝕏TGin🖨
ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 को जनकल्याण का प्रभावी माध्यम बनाएं दृ जिला प्रभारी सचिव

               जैसलमेर । जिला प्रभारी सचिव एवं राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महावीर प्रसाद मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, योजनाओं के अधिकतम लाभार्थियों तक पहुंच तथा विभागीय समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

             बैठक में जिला प्रभारी सचिव मीणा ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को उनके गांव एवं वार्ड स्तर पर ही विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।

          उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा करते हुए कहा कि निरीक्षण केवल औपचारिकता न होकर व्यवस्थाओं में सुधार एवं सेवा वितरण की गुणवत्ता बढ़ाने का माध्यम बनें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त समस्याओं एवं परिवेदनाओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए एवं प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

           जिला प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने एवं शिविरों में व्यक्तिगत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों का मूल उद्देश्य आमजन को राहत प्रदान करना है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।

        उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे अधिकाधिक लाभान्वित हो सकें। साथ ही, शिविरों में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उसका समाधान किया जाए।

         बैठक में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं आगामी शिविरों के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।

         इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी के साथ ही विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।