मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

प्रभारी सचिव, श्री मीणा ने शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण

आमजन को त्वरित गति से समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिको की कठिनाईयो के निवारण प्रदत्त सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जनसमस्या समाधान के लिए विगत 12 जून संचालित किए जा रहे नगर परिषद सभागार में ‘‘शहरी सेवा शिविर अभियान- 2026‘‘ आमजन के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है।
  • नगर परिषद आयुक्त, लजपालसिंह ने बताया कि आज बुधवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 में 22 वर्ष पुराने गीता आश्रम कच्ची बस्ती के प्रकरण का निस्तारण करते हुए श्री बाबूसिंह पुत्र गोरखसिंह, को प्रभारी सचिव महावीर प्रसाद मीणा एवं नगरपरिषदआयुक्त लजपालसिंह द्वारा पट्टा प्रदान किया गया।
  • शिविर में 69ए, कच्ची बस्ती एवं फ्री-होल्ड के 45 पट्टे, जारी किये गये तथा इसी के साथ ही 07 नामान्तरण एवं 04 भवन निर्माण स्वीकृति, इत्यादि भी जारी किये गये।
WAf𝕏TGin🖨
प्रभारी सचिव, श्री मीणा ने शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण

          जैसलमेर । राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिको की कठिनाईयो के निवारण प्रदत्त सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जनसमस्या समाधान के लिए  विगत 12 जून संचालित किए जा रहे नगर परिषद सभागार में ‘‘शहरी सेवा शिविर अभियान- 2026‘‘ आमजन के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है।

         नगर परिषद आयुक्त, लजपालसिंह ने बताया कि आज बुधवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 में 22 वर्ष पुराने गीता आश्रम कच्ची बस्ती के प्रकरण का निस्तारण करते हुए

       श्री बाबूसिंह पुत्र गोरखसिंह, को प्रभारी सचिव महावीर प्रसाद मीणा एवं नगरपरिषदआयुक्त लजपालसिंह द्वारा पट्टा प्रदान किया गया।  शिविर में 69ए, कच्ची बस्ती एवं फ्री-होल्ड के 45 पट्टे, जारी किये गये तथा इसी के साथ ही 07 नामान्तरण एवं 04 भवन निर्माण स्वीकृति, इत्यादि भी जारी किये गये।

        शहरी शिविर के दौरान प्रभारी सचिव महोदय ने शिविर में अधिकारियो एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार के अभियान का लाभ पात्र आमजन तक प्रभावी रूप से समयबद्व तरीके से पहुंचाया जाए तथा प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं का पूर्ण लाभ सुनिश्चित किया जाए। इसी के साथ ही प्रभारी सचिव द्वारा शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को पट्टे, प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृतियां’ वितरित की गई।

          निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव महावीर प्रसाद मीणा ने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। सरकार का मूल उद्देश्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है, जिससे नागरिकों को त्वरित एवं सुगम सेवाएं मिल सकें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने एवं योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि शहरी सेवा शिविरों में नामान्तरण, भवन निर्माण स्वीकृति, लीजराशि, कब्जा नियमन, 69ए पट्टा, फ्री-होल्ड पट्टा, खांचा भूमि, फायर एनओसी, यूडी टैक्स, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना इत्यादि कार्य सुगमता से किये जाएंगे एवं सरकार द्वारा प्रदत्त छूट का लाभ भी आमजन को प्रदान किया जाएगा।

          शिविर में  अयूब अली, हंसराज,  ऋषभ जायसवाल,  राजकुमार महतो, नीरज बंसल, श्रीमती कृष्णा सोनी, श्रीमती रिंकी मीणा,  किशनसिंह, अनिल शर्मा, प्रभुसिंह, श्रीमती ओमी, श्रीमती फूली, नवदीपसिंह एवं नगर परिषद कर्मचारीगण उपस्थित रहे।