मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

शहरी सेवा शिविर 2026 की बदौलत मगराज सिंह को मिला भूखण्ड के पटटे का मालिकाना हक

जताया सरकार का तहेदिल से आभार

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरीकों को प्रदत सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं समस्याओं के समाधान एवं शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु जनहित में शहरी सेवा शिविर 2026 चलाये जा रहे है।
  • शहरी सेवा शिविर 2026 का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों समस्त सेवाएं उपलब्ध कराने एवं शिविर के मोके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान करना है।
  • शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत नगर परिषद जैसलमेर द्वारा नगर परिषद सभागार में आज बुधवार को आयोजित शिविर में मगराज सिंह/चंदनसिंह भूखण्ड संख्या ब्-143 को रेवंतसिंह कि ढाणी कच्ची बस्ती नियमन के भूखण्ड का पट्टा प्रदान किया।
  • मगराज सिंह/चंदनसिंह ने बताया कि मैने 12 जून को ऑनलाईन सेवा के माध्यम से पटटे के लिए आवेदन किया था।
  • इस भू-खण्ड पर उनका काफी वर्षों से निवास था।
  • राज्य सरकार द्वारा 12 जून को आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 प्रांरभ किया गया है।
WAf𝕏TGin🖨
शहरी सेवा शिविर 2026 की बदौलत मगराज सिंह को मिला भूखण्ड के पटटे का मालिकाना हक

        जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरीकों को प्रदत सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं समस्याओं के समाधान एवं शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु जनहित में शहरी सेवा शिविर 2026 चलाये जा रहे है। शहरी सेवा शिविर 2026 का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों समस्त सेवाएं उपलब्ध कराने एवं शिविर के मोके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान करना है।

      शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत नगर परिषद जैसलमेर द्वारा नगर परिषद सभागार में आज बुधवार को आयोजित शिविर में मगराज सिंह/चंदनसिंह भूखण्ड संख्या ब्-143 को रेवंतसिंह कि ढाणी कच्ची बस्ती नियमन के भूखण्ड का पट्टा प्रदान किया।

      मगराज सिंह/चंदनसिंह ने बताया कि मैने 12 जून को ऑनलाईन सेवा के माध्यम से पटटे के लिए आवेदन किया था। इस भू-खण्ड पर उनका काफी वर्षों से निवास था। राज्य सरकार द्वारा 12 जून को आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 प्रांरभ किया गया है। भुखण्डधारी का निस्तारण किया गया शिविर में पट्टा प्रदान किया गया। भूखण्ड का पट्टा नहीं होने के कारण बैंक से लोन, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य स्वीकृत नहीं किया जा रहा था। जिसके कारण भूखण्ड पर निर्माण करने में बाध्यता उत्पन्न हो रही थी। इस लम्बी प्रतिक्षा का निस्तारण शिविर के माध्यम से आज हुआ।

     जब शहरी सेवा शिविर 2026 में नगर परिषद ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए उन्हें उनका वैधानिक अधिकार सौंपा इस क्षण में मगराज सिंह/चंदनसिंह ने मुख्यमंत्री महोदय, जिला प्रशासन, नगर परिषद कार्मिकों का ह्दय से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि शहरी सेवा शिविर का यह दिन उनके परिवार के लिए जीवनभर यादगार रहेगा। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए राहत और खुशी का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि शहरी सेवा शिविर जैसे प्रयास नागरिकों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने की क्षमता रखते है।

     इस शिविर में आमजन का कार्य तत्तपरता के साथ किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को समस्त सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा उनसे संबंधित प्रकरणों का निस्तारण कर नागरीकों को राहत प्रदान करने के नगर परिषद जैसलमेर आवेदन प्राप्त कर रहा हैं।