मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

शहरी सेवा शिविर 2026 की बदौलत मालिकाना हक मिलने पर दर्जी पाड़ा निवासी चुन्नी लाल दैया का हुआ सपना साकार एवं उनके परिवार ने सरकार का जताया आभार

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरीकों को प्रदत सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं समस्याओं के समाधान एवं शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने के लिए जनहित में शहरी सेवा शिविर 2026 चलाये जा रहे है।
  • शहरी सेवा शिविर 2026 का मूल उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों समस्त सेवाएं उपलब्ध कराने एवं मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान करना है।
  • ये शहरी शिविर 12 जून से आगामी 15 जुलाई तक नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चलाये जायेगें।
  • चुन्नी लाल दैया ने बताया कि मैने विगत 16 अक्टूबर 2025 को पट्टे के ऑनलाईन आवेदन किया था।
  • इस भू-खण्ड पर मेरा काफी वर्षों से निवास था।
  • शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत नगर परिषद जैसलमेर द्वारा नगर परिषद सभागार भवन में गुरुवार को आयोजित शिविर में चुन्नी लाल दैया को 69-क दर्जी पाड़ा जैसलमेर के भूखण्ड का पट्टा प्रदान किया गया।
WAf𝕏TGin🖨
शहरी सेवा शिविर 2026 की बदौलत मालिकाना हक मिलने पर  दर्जी पाड़ा निवासी चुन्नी लाल दैया का हुआ सपना साकार एवं  उनके परिवार ने सरकार का जताया आभार

जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरीकों को प्रदत सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं समस्याओं के समाधान एवं शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने के लिए जनहित में शहरी सेवा शिविर 2026 चलाये जा रहे है।

शहरी सेवा शिविर 2026 का मूल उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों समस्त सेवाएं उपलब्ध कराने एवं मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान करना है।

ये शहरी शिविर 12 जून से आगामी 15 जुलाई तक नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चलाये जायेगें।

चुन्नी लाल दैया ने बताया कि मैने विगत 16 अक्टूबर 2025 को पट्टे के ऑनलाईन आवेदन किया था। इस भू-खण्ड पर मेरा काफी वर्षों से निवास था।

शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत नगर परिषद जैसलमेर द्वारा नगर परिषद सभागार भवन में गुरुवार को आयोजित शिविर में चुन्नी लाल दैया को 69-क दर्जी पाड़ा जैसलमेर के भूखण्ड का पट्टा प्रदान किया गया।

इस शिविर के माध्यम से लाभार्थी की लम्बी प्रतिक्षा का निस्तारण आज हुआ शहरी सेवा शिविर 2026 में नगर परिषद ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए उन्हें उनका वैधानिक अधिकार सौंपा इस क्षण में चुन्नी लाल दैया/सिरेमल दैया ने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार, जिला प्रशासन, नगर परिषद कार्मिकों का हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि शहरी सेवा शिविर का यह दिन उनके परिवार के लिए सदैच जीवनभर यादगार रहेगा।

यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए राहत और खुशी का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि शहरी सेवा शिविर जैसे प्रयास नागरिकों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाने में अहम् भूमिका निभा रहे है।

ये शिविर आमजन के लिए अच्छे साबित होगें।

शिविर के दौरान आमजन के कार्य तत्परता के साथ किये जा रहे है। शहरी क्षेत्र में रहने वाले नागरीकों को समस्त सेवाएं उपलब्ध करवाने एवं उनसे संबधित प्रकरणों का निस्तारण कर नागरीकों को राहत प्रदान करने के लिए नगर परिषद जैसलमेर आवेदन प्राप्त कर बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा हैं।