मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

शहरी सेवा शिविर के जरिए फरियादी नेमीचन्द के जीवन में आया बदलाव

गफूर भट्टा कच्ची बस्ती नियमन के भूखण्ड का पट्टा पाकर खुशी से झूम उठा

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरीकों को प्रदत सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं समस्याओ ं के समाधान एवं शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने के लिए जनहित में शहरी सेवा शिविर- 2026 चलाए जा रहे है।
  • शहरी सेवा शिविर 2026 का मूल उद्वेश्य नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों समस्त सेवाएं उपलब्ध कराने एवं मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को बेहतरी ढंग से राहत प्रदान करना है।
  • आमजन की सुविधाा के लिए ये शिविर आगामी 15 जुलाई तक की अवधि के संचालित रहेगें फरियादी नेमीचन्द ने बताया कि मैने विगत 28 अप्रेल, 2026 को को शहरी सेवा शिविर में पट्टे के लिए ऑनलाईन आवेदन किया था।
  • इस भू-खण्ड पर मेरा काफी वर्षांे से निवास था।
  • शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत नगर परिषद जैसलमेर द्वारा नगर परिषद सभागार भवन में हाल ही आयोजित हुए शिविर में प्रभारी सचिव द्वारा नेमीचन्द/केसुराम भूखण्ड संख्या जी-204 को गफुर भट्टा कच्ची बस्ती नियमन के भूखण्ड का पट्टा प्रदान किया गया।
WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर । राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरीकों को प्रदत सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं समस्याओ ं के समाधान एवं शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने के लिए जनहित में शहरी सेवा शिविर- 2026 चलाए जा रहे है।

शहरी सेवा शिविर 2026 का मूल उद्वेश्य नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों समस्त सेवाएं उपलब्ध कराने एवं मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को बेहतरी ढंग से राहत प्रदान करना है।

आमजन की सुविधाा के लिए ये शिविर आगामी 15 जुलाई तक की अवधि के संचालित रहेगें फरियादी नेमीचन्द ने बताया कि मैने विगत 28 अप्रेल, 2026 को को शहरी सेवा शिविर में पट्टे के लिए ऑनलाईन आवेदन किया था।

इस भू-खण्ड पर मेरा काफी वर्षांे से निवास था। शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत नगर परिषद जैसलमेर द्वारा नगर परिषद सभागार भवन में हाल ही आयोजित हुए शिविर में प्रभारी सचिव द्वारा नेमीचन्द/केसुराम भूखण्ड संख्या जी-204 को गफुर भट्टा कच्ची बस्ती नियमन के भूखण्ड का पट्टा प्रदान किया गया।

इस शिविर में लाभार्थी की लम्बी प्रतिक्षा का हाथो-हाथ निस्तारण शिविर के मौके पर हुआ।

शहरी सेवा शिविर 2026 मंे नगर परिषद ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए उन्हें उनका वैधानिक अधिकार सौंपा इस क्षण मंे नेमीचन्द/केसुराम ने माननीय मुख्यमंत्री, राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं नगर परिषद कार्मिकों का ह्दय से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि शहरी सेवा शिविर का यह दिन उनके परिवार के लिए जीवनभर यादगार का पल रहेगा। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए राहत और खुशी का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि शहरी सेवा शिविर जैसे प्रयास नागरिकों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने की क्षमता रखते है।

इस प्रकार से ये शिविर आमजन के लिए अच्छे साबित होगें। शिविर में आमजन का कार्य तत्तपरता के साथ किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में रहने वाले नागरीकांे को समस्त सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा उनसे संबंधित प्रकरणों का निस्तारण कर नागरीकों को राहत प्रदान करने में नगर परिषद जैसलमेेर आवेदन प्राप्त कर रहा हैं।