मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

नव-नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा फतेहगढ़ ब्लॉक का क्षेत्रीय भ्रमण

मुख्य बिंदु
  • हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा) के निर्देशानुसार, राज्य सेवाओं के नव-नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों का एक सप्ताह का क्षेत्रीय अध्ययन कार्यक्रम राज्य भर में जारी है।
  • इसी क्रम में प्रशिक्षु अधिकारियों ने फतेहगढ़ ब्लॉक का दौरा किया।
  • अपने क्षेत्रीय अध्ययन के दौरान, प्रशिक्षु अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
  • इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य एस्पिरेशनल ब्लॉक कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक समन्वय, सेवा प्रदायगी तंत्र, और स्थानीय नवाचारों को करीब से समझना था।
  • पंप हाउस का निरीक्षण भ्रमण के दौरान, प्रशिक्षु अधिकारियों ने फतेहगढ़ क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख 'पंप हाउस' का विशेष रूप से निरीक्षण किया साथ मे विभाग के सुभम् शर्मा,सहायक अभियंता पीएचईडी फतेहगढ़ एवं एबी फेलो ओमप्रकाश साथे मे रहे।
WAf𝕏TGin🖨
नव-नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा फतेहगढ़ ब्लॉक का क्षेत्रीय भ्रमण

              जैसलमेर । हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा) के निर्देशानुसार, राज्य सेवाओं के नव-नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों का एक सप्ताह का क्षेत्रीय अध्ययन कार्यक्रम राज्य भर में जारी है। इसी क्रम में प्रशिक्षु अधिकारियों ने फतेहगढ़ ब्लॉक का दौरा किया।

          अपने क्षेत्रीय अध्ययन के दौरान, प्रशिक्षु अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य एस्पिरेशनल ब्लॉक कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक समन्वय, सेवा प्रदायगी तंत्र, और स्थानीय नवाचारों को करीब से समझना था।

पंप हाउस का निरीक्षण

         भ्रमण के दौरान, प्रशिक्षु अधिकारियों ने फतेहगढ़ क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख 'पंप हाउस' का विशेष रूप से निरीक्षण किया साथ मे विभाग के सुभम् शर्मा,सहायक अभियंता पीएचईडी फतेहगढ़ एवं एबी फेलो ओमप्रकाश साथे मे रहे। पम्प हाउस मे अधिकारियों ने जल प्रबंधन प्रणाली, जल आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जा रही तकनीकी प्रक्रियाओं और बुनियादी अवसंरचना के कामकाज का बारीकी से अध्ययन किया। अधिकारियों ने संबंधित तकनीकी कर्मचारियों से जल वितरण व्यवस्था और इस दौरान आने वाली क्षेत्रीय चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की।

अध्ययन का उद्देश्य

          प्रशिक्षु अधिकारियों का यह क्षेत्रीय अध्ययन स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, बुनियादी अवसंरचना और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण आयामों पर केंद्रित है। इस भ्रमण के माध्यम से अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर जमीनी स्तर की वास्तविकताओं, चुनौतियों और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझने का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हो रहा है, जो उनके भावी प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

          अधिकारियों ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के विकास के लिए नवाचारों पर मंथन किया एवं क्षेत्र की विशिष्ट आवश्यकताओं को समझा।