मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की वर्ष 2026-27 की 43 करोड 96 लाख की कार्य योजना का अनुमोदन

जिला कलक्टर ने ली कार्ययोजना की बैठक सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों की आधारभूत सुविधाओं के कार्यो को योजना में अधिक से अधिक ले - विधायक भाटी

WAf𝕏TGin🖨
मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की वर्ष 2026-27 की 43 करोड 96 लाख की कार्य योजना का अनुमोदन

जैसलमेर। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की वर्ष 2026-27 की कार्य योजना की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को जिला कलेक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल के साथ ही योजना से संबंधित लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारी व सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी उपस्थित थे।

जैसलमेर विधायक भाटी ने कहा कि इस योजना में सीमा क्षेत्र के वांिशदों की आधारभूत सुविधाओं जैसे सडक, पानी, बिजली, चिकित्सा व शिक्षा जेसे क्षेत्रों के कार्यो को अधिक से अधिक कार्ययोजना में समाहित करे ताकि सीमा के गांव का सर्वागीण विकास हो एवं लोगों को बेहतर सुविधाएं मिले।

उन्होंनें सीमा के गांवों के वांिशदों की जरूरत की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए कार्यो को लेने पर विशेष बल दिया। उन्होंने लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे योजना में जो कार्य ले उसकी समीक्षा एवं चर्चा जनप्रतिनिधियों के साथ अवश्य ही करे।

जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बैठक में मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की गाइडलाइन के अनुरूप कार्यो को लेने के लाइन डिपार्टमेंट को निर्देश दिये।

उन्होंनें विशेष रूप से जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पेयजल के कार्य स्थानीय आवश्यकता अनुरूप एवं वहां की पानी की फिजिबिलिटी को ध्यान में रखते हुए कार्य ले ताकि आगे किसी भी प्रकार की समस्या नही रहे।

उन्होनंें योजना में सीमावासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्यो को कार्ययोजना में लेने के निर्देश दिये ताकि उनको इस योजना से सुविधा का पूरा-पूरा लाभ मिले।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी बैठक में बताया कि इस योजना में जिले की पंचायत समिति मोहनगढ के 7 गांव, नाचना के 14, एवं सम समिति के 110 गांव शामिल है।

इस प्रकार कुल 131 गांव के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। उन्होंनें बैठक में योजना से संबंधित वितीय प्रावधानों, योजना में करवाए जाने वाले अनुमत कार्यो एवं गैर अनुमत कार्यो की भी विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंनें बैठक में योजना के अंतर्गत वितीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना 43 करोड 96 लाख रूपये की अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की जिसको समिति सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया।