मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

फील्ड फायरिंग रेंज में चिंकारा शिकार प्रकरण में वन विभाग द्वारा दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

WAf𝕏TGin🖨
फील्ड फायरिंग रेंज में चिंकारा शिकार प्रकरण में वन विभाग द्वारा दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

         जैसलमेर। जैसलमेर जिले में आर्मी प्रतिबंधित क्षेत्र फील्ड फायरिंग रेंज पोकरण में मार्च 2026 तथा फरवरी 2024 में घटित चिंकारा शिकार प्रकरण में संभागीय मुख्य वन संरक्षक जोधपुर अनूप के आर तथा उप वन संरक्षक जैसलमेर कुमार शुभम के मार्गदर्शन में सहायक वन संरक्षक पोकरण चंदशेखर कौशिक तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी छायण लक्ष्मण स्वामी के नेतृत्व में गठित वन विभाग की विशेष टीम द्वारा उक्त चिकारा शिकार प्रकरण में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

       उपवन संरक्षक कुमार शुभम ने बताय कि फील्ड फायरिंग रेज पोकरण में फरवरी 2024 में हुए चिंकारा शिकार प्रकरण में आरोपी राहुल उर्फ रावलराम भील निवासी रामदेवरा को वन विभाग द्वारा गिरफ्तार कर माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पोकरण के समक्ष पेश करने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी राहुल को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

        मार्च 2026 में फील्ड फायरिंग रेंज पोकरण में घटित चिकारा शिकार प्रकरण में आरोपी डालाराम भील निवासी पोकरण को क्षेत्रीय वन अधिकारी छायण के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गिरफ्तार कर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पोकरण के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के द्वारा आरोपी डालाराम को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

       चिंकारा शिकार के उक्त प्रकरणों में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार करने के लिए वन विभाग की टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। इन प्रकरणों में वन्य जीव अपराधियों को गिरफ्तार करने में रेज छायण के वनपाल झमकु, सहायक वनपाल जगदीश मेहडू वनरक्षक रामकिशोर जाखड, अशोक रतनू, कविता स्वामी, मूलसिंह जोधा, मोहम्मद रमजान सहित अन्य वन कार्मिकों का विशेष योगदान रहा।