मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

आरसेटी द्वारा आयोजित हुआ मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम

मुख्य बिंदु
  • आरसेटी संस्थान जैसलमेर द्वारा ग्राम कोरवा नरसिंह की ढाणी में आयोजित साबुन एवं सर्फ मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तत प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
  • समारोह के मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक कमल सिंह खींची, आरसेटी निदेशक राजेश चौहान तथा एफएलसी काउंसलर रावता राम पंवार उपस्थित रहे।
  • इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें स्वरोजगार के महत्व के बारे में बताया गया तथा विभिन्न बैंकों की स्वरोजगार ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
  • साथ ही प्रतिभागियों को यह भी समझाया गया कि बैंकिंग प्रक्रिया में ओटीपी ¼OTP½ कब और कहाँ देना सुरक्षित होता है तथा इसके प्रति सतर्क रहना क्यों आवश्यक है, व वित्तीय साक्षरता, बचत, ऋण प्रबंधन एवं धोखाधड़ी से बचाव संबंधी अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।
WAf𝕏TGin🖨
आरसेटी द्वारा आयोजित हुआ मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम

    जैसलमेर। एस.बी.आई. आरसेटी संस्थान जैसलमेर द्वारा ग्राम कोरवा नरसिंह की ढाणी में आयोजित साबुन एवं सर्फ मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तत प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक कमल सिंह खींची, आरसेटी निदेशक राजेश चौहान तथा एफएलसी काउंसलर रावता राम पंवार उपस्थित रहे।

       इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें स्वरोजगार के महत्व के बारे में बताया गया तथा विभिन्न बैंकों की स्वरोजगार ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों को यह भी समझाया गया कि बैंकिंग प्रक्रिया में ओटीपी ¼OTP½ कब और कहाँ देना सुरक्षित होता है तथा इसके प्रति सतर्क रहना क्यों आवश्यक है, व वित्तीय साक्षरता, बचत, ऋण प्रबंधन एवं धोखाधड़ी से बचाव संबंधी अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।

       कार्यक्रम के दौरान सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें अपने अर्जित कौशल का उपयोग करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

        एस.बी.आई. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), गांधी कॉलोनी, जैसलमेर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए निःशुल्क स्वरोजगार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में CCTV इंस्टालेशन, कंप्यूटर अकाउंटिंग, महिला सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण सहित अगरबत्ती निर्माण, अचार-पापड़ निर्माण, फास्ट फूड मेकिंग, पशुपालन, मोबाइल रिपेयरिंग आदि विविध कोर्स शामिल हैं। इन प्रशिक्षणों का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें रोजगार के अवसरों से अधिकाधिक बेहतरीन ढंग से जोड़ना है।

       उल्लेखनीय हैं कि इस प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम योग्यता 10 वीं पास होनी चाहिए तथा वह बी.पी.एल. परिवार, मनरेगा कर्मी या उनके परिवार सदस्य, स्वयं सहायता समूह ¼SHG) परिवार सदस्य, खाद्य सुरक्षा योजना ¼PDS½ लाभार्थी अथवा अन्त्योदय ¼AN½ परिवार सदस्य में से किसी एक श्रेणी में आने वाला होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान में आकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एस.बी.आई. आरसेटी कार्यालय, गांधी कॉलोनी, जैसलमेर में संपर्क करें।