मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जैसलमेरः जनगणना  2027 के प्रथम चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

मुख्य बिंदु
  • जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित ’जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
  • अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम ने निर्देश दिये कि वे मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जनगणना कार्य के संबंध में फील्ड ट्रेनर्स पूरी जानकारी प्राप्त कर जनगणना के कार्य को पूर्ण गंभीरता के साथ संपादित करावे।
  • उन्होनें कहा कि जनगणना का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है एवं इसमें सभी सूचनाएं तथ्यात्मक रूप से संग्रहित करे।
  • अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि 15 अप्रेल 2026 से प्रारम्भ हुए विशेष प्रशिक्षण में सभी फील्ड ट्रेनर्स ने मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा जनगणना कार्य के लिए सभी पहलुओं सहित सूक्ष्मता से प्रशिक्षण दिया हैं, उसका पूरा उपयोग करते हुए जनगणना कार्य करते हुए संपादित करे।
  • उन्होंनें प्रशिक्षण समपान पर संभागियों को जनगणना कार्य की महता पर प्रकाश डालते हुए डेटा संग्रहण में शुद्वता एवं सावधानी बरतने के निर्देश दिये।
WAf𝕏TGin🖨
जैसलमेरः जनगणना  2027 के प्रथम चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

       जैसलमेर। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित ’जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम ने निर्देश दिये कि वे  मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जनगणना कार्य के संबंध में फील्ड ट्रेनर्स पूरी जानकारी प्राप्त कर जनगणना के कार्य को पूर्ण गंभीरता के साथ संपादित करावे। उन्होनें कहा कि जनगणना का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है एवं इसमें सभी सूचनाएं तथ्यात्मक रूप से संग्रहित करे।

       अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि 15 अप्रेल 2026 से प्रारम्भ हुए विशेष प्रशिक्षण में सभी फील्ड ट्रेनर्स ने मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा जनगणना कार्य के लिए सभी पहलुओं सहित सूक्ष्मता से प्रशिक्षण दिया हैं, उसका पूरा उपयोग करते हुए जनगणना कार्य करते हुए संपादित करे। उन्होंनें प्रशिक्षण समपान पर संभागियों को जनगणना कार्य की महता पर प्रकाश डालते हुए डेटा संग्रहण में शुद्वता एवं सावधानी बरतने के निर्देश दिये।

     प्रशिक्षण के समापन पर उपनिदेशक संाख्यिकी राजेन्द्र मेघवाल ने बताया कि जनगणना राष्ट्र के विकास की नींव है, इसलिए इस कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपादित करे उन्होनंें फील्ड ट्रेनर्स को निर्देश दिए कि वे अपने अधीन काम करने वाले प्रगणकों व सुपरवाइजरों को इस प्रकार प्रशिक्षित करें कि गणना के दौरान किसी भी स्तर पर त्रुटि की संभावना न रहे।

विशेष प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स रामाराम, प्राध्यापक व मास्टर ट्रेनर्स विनोद कुमार, सहायक प्रोफेसर ने प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदुः

प्रथम चरण की तैयारीः मकान सूचीकरण और आवास गणना के लिए डिजिटल और मैनुअल तरीकों का अभ्यास।

तकनीकी कौशलः गणना के दौरान उपयोग होने वाले प्रपत्रों और मोबाइल ऐप्स की बारीकियों पर चर्चा।

मार्गदर्शनः दिनांक 01.05.2026 से 15.05.2026 तक स्वजनगणना के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने तथा स्वगणना करवाने हेतु सुझाव दिया।