जैसलमेर । पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के लिए मतदान अधिकारी एवं सहायक मतदान अधिकारी संख्या 1 से 330 के मतदान अधिकारियों एवं सहायक मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण सोमवार को राजकीय पोलोटेक्निक महाविद्यालय में समपन्न हुआ।
प्रशिक्षण प्रभारी एवं सहायक निदेशक महिला एवं बाल विकास चन्द्रवीर सिंह भाटी ने मतदान अधिकारी एवं सहायक मतदान अधिकारी प्रथम को निर्देश दिये कि वे प्रत्येक निर्वाचन प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं नियमांे के अनुरूप संपादित करवाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष,पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढ़ग से संपन्न करवाने मंे मतदान अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए वे दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपादित करने के संबंध में जो प्रशिक्षण दिया है उसकों गहनता से प्राप्त कर उन्हें दी गई सामग्री का अध्ययन करे ताकि मतदान के दिवस उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नही रहे।
उन्हांेने कहा कि मतदान दल मंे नियुक्त समस्त कार्मिक निर्वाचन से संबंधित नियमों, निर्देशों एवं प्रक्रिया का पूरा ध्यान रखते हुए प्रत्येक कार्य निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संपादित करें। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों को स्वीकार या निरस्त करने की कार्रवाई निर्धारित नियमों एवं पात्रता संबंधी प्रावधानों के अनुरूप की जाए। उन्होंने निर्वाचन संबंधी सामग्री एवं पुस्तिकाओं का पूर्ण अध्ययन करने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमों को लेकर किसी प्रकार की शंका होने पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर से मार्गदर्शन लें। आवश्यकता पड़ने पर अनुभवी रिटर्निंग अधिकारियों से भी समन्वय स्थापित कर शंकाओं का समाधान करें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की प्रक्रिया संबंधी त्रुटि नहीं हो।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान अधिकारियों को दक्ष प्रशिक्षक रामाराम, मिश्री सिंह, विजय बल्लानी, ने पंचायतीराज निर्वाचन से संबंधित नामांकन प्रक्रिया, निर्वाचन संचालन, ईवीएम एवं मतपत्र के माध्यम से मतदान एवं मतगणना तथा उप सरपंच के निर्वाचन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने मतगणना के समय निर्धारित नियमों के अनुसार ही अधिकृत व्यक्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, मतगणना सावधानीपूर्वक कराने तथा किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उप सरपंच का निर्वाचन अप्रत्यक्ष प्रक्रिया से होता है, इसलिए संबंधित नियमों एवं निर्धारित प्रक्रिया का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचन संबंधी परिस्थितियों में आमजन एवं अभ्यर्थियों को नियमों की जानकारी शांतिपूर्वक समझाते हुए प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखें।
मतदान अधिकारी एवं प्रथम सहायक मतदान अधिकारियों ने पाया ईवीएम का प्रायोगिक प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान मतदान अधिकारियों ने सैद्वान्तिक प्रशिक्षण के साथ ही दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी गहनता के साथ प्राप्त किया। उन्होंनें ईवीएम का संचालन एवं अन्य प्रक्रियों का अपने हाथों से संचालन कर पूरी जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंनें सींलिग प्रक्रिया, कण्ट्रोल एवं बैलेट यूनिट के संचालन की प्रक्रिया इत्यादि का भी पूरा ज्ञान प्राप्त किया।
