मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

फर्जी निवेश योजनाओं एवं पोंजी स्कीम के प्रति आमजन सतर्क एवं सावधान रहे

वित्तीय धोखाधड़ी पर राष्ट्रीय साईबर अपराध हैल्पलाईन 1930, निकटतम पुलिस थाने व बैंक से सम्पर्क करें, सूचना दें

WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर। जैसलमेर जिले में हाल ही में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए लीड बैंक अधिकारी ने ग्रामीणजनों, महिलाओं के साथ ही आमजन से अपील की हैं कि वे फर्जी निवेश योजनाओं एव पोंजी स्कीम के प्रति आमजन सतर्क एवं सावधान रहे तथा फर्जी कम्पनियों एवं एजेंट जो ग्रामीण क्षेत्रों में कम समय में पैसा दुगना करने, भारी कमिशन देने आदि के लालच में किसी भी सूरत में नहीं आयें।

लीड बैंक अधिकारी कमलसिंह खींची ने बताया कि हाल ही में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को इस प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी कर उनको निशाना बनाया जा रहा है, ऐसा ज्ञात हुआ है।

उन्होंने आमजन से अपील की हैं कि वे बिना सोचे समझे किसी भी फर्जी निवेश में अपनी धन राशि निवेश नहीं करें बल्कि संदेहास्पद निवेश योजना की जानकारी या वित्तीय धोखाधड़ी हुई हो तो या योजना में पैसे निवेश के लिए मजबूर कर रहा हो, इस सम्बन्ध में तुरन्त ही राष्ट्रीय साईबर अपराध हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर सहायता के लिए सम्पर्क करें एवं सूचना दें, वहीं वे इस संबंध में वेबसाईट www.cybercrime.gov.in] पर अपने निकटतम पुलिस थाना, बैंक, जिला प्रशासन एवं लीड बैंक कार्यालय जैसलमेर को सूचित करें।

लीड बैंक कार्यालय के दूरभाष नम्बर 02992-252400 पर दें ताकि समय रहते फर्जी निवेश कराने वाले व्यक्ति के विरुद्व कार्यवाही अमल में लाई जा सकें।

उन्होंने यह भी आह्वान किया कि ऐसे फर्जी निवेशकर्ता अत्यधिक ब्याज दर का लालच देकर फर्जीवाड़ा कर सकता हैं। इसके साथ ही वे किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वह आरबीआई या सेबी के पास पंजीकृत है या नहीं, वेे यह भी सावधानी रखें कि ऐसे फर्जी व्यक्तियों को अपने बैंक खाता नम्बर, आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा विशेष रुप से ओटीपी की जानकारी साझा नहीं करें।