मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मनोहारी शोभा यात्रा ने कराया मरू संस्कृति और अनूठी परम्पराओं का दिग्दर्शन

शहर में शानदार हुआ स्वागत, अभिभूत हुए कलाकार एवं पर्यटक

मुख्य बिंदु
  • जग विख्यात चार दिवसीय मरू महोत्सव के दौरान शुक्रवार 30 जनवरी को जैसलमेर के पवित्र गडीसर सरोवर से भव्य शोभायात्रा के साथ मरू महोत्सव का आगाज हुआा।
  • इससे पूर्व नगर के अराध्य देव लक्ष्मीनाथ जी के मन्दिर मे पूजा अर्चना कर शंखदनाद किया गया।
  • महोत्सव मे संस्कृति की झलक को हश्यावलोकन करती हुई भव्य शोभा यात्रा निकाली गाई।
  • जिसमे देश के विभन्न क्षेत्रो से आए लोक कलाकारो ने अपने -अपने क्षेत्रीय की सस्कृति की शानदार प्रस्तुती दी।
WAf𝕏TGin🖨
मनोहारी शोभा यात्रा ने कराया मरू संस्कृति और अनूठी परम्पराओं का दिग्दर्शन

जैसलमेर। जग विख्यात चार दिवसीय मरू महोत्सव के दौरान शुक्रवार 30 जनवरी को जैसलमेर के पवित्र गडीसर सरोवर से भव्य शोभायात्रा के साथ मरू महोत्सव का आगाज हुआा।

इससे पूर्व नगर के अराध्य देव लक्ष्मीनाथ जी के मन्दिर मे पूजा अर्चना कर शंखदनाद किया गया। महोत्सव मे संस्कृति की झलक को हश्यावलोकन करती हुई भव्य शोभा यात्रा निकाली गाई।

जिसमे देश के विभन्न क्षेत्रो से आए लोक कलाकारो ने अपने -अपने क्षेत्रीय की सस्कृति की शानदार प्रस्तुती दी।

मनोहारी रही शोभायात्रा गडीसर सरोवर पर आयोजित भव्य एवं मनोहारी शोभायात्रा के अवसर पर जैसलमेर विधायक श्री छोटूसिंह भाटी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल, सहायक कलेक्टर रोहित वर्मा, आयुक्त लजपालसिंह सोढा, पुलिस उप अधिक्षक रूपसिंह इंदा, उपनिदेशक पर्यटन स्वागत केन्द्र कमलेश्वर सिंह, समाजसेवी कंवराज सिह चौहान, अरूण पुरोहित, खेल अधिकारी राकेश विश्नोई सहित जनप्रतिनिधिगण, नगरवाशी, देशी - विदेशी सैलानी शामिल रहे।

लोक सस्कृति से ओत - प्रोत रह ही शोभायात्रा मरू महोत्सव के अन्तर्गत गडीसर सरोवर से पूनमसिंह स्टेडियम तक निकली मनोहारी शोभायात्रा ने जैसलमेर बाशिदो से लेकर देशी -विदेशी पर्यटको को लोक सस्ंकृति से रूबरू कराया।

मुख्य बजार से होती हुई निकली शोभायात्रा का नगर वासियो ने अपने घरो की छतों पर बैठ कर पुष्प वर्षा कर हार्दिक सवागत किया एवं इस महोत्सव को उत्साह के रूप मे लिया।

शोभायात्रा की झलक पाने मार्ग के दोनो तरफ एवं भवनो की छतो पर सैलाब उमडा।

सीमा सुरक्षाबल के सजे-धजे उंट एवं शाही पोशाक में बैठै सीमा प्रहरी रहे आकर्षण का केन्द्र सीमा सुरक्षा बल के सजे-धजे उट एवं उन पर बैठे बाके जवान आकर्षण का केन्द्र रहे बीएसएफ के सजे धजे उट एवं उन पर सवार बीएसएफ के जाबाज, केमल माउण्टेन बैड वादको का समूह, मंगल कलश लिए बालिकाए, लोक कलाकारो का कारवा मुख्य मार्ग से होता हुआ शहीद पूनमसिंह स्टेडियम पकुंच कर शानदार समाारोह मे परिवर्तित हुआ। शोभायात्रा का सर्वधिक आकर्षण का केन्द्र सीमा सुरक्षा बल के इनस्पेक्टर भोम सिंह के नेतृत्व मे शाही पोषाक मे अपने हाथो मे भाले लिए हुए बाांके जवान, सजे-धजे उॅंटो पर सवाधिक आकर्षण का केन्द्र रहे एवं देशी -विदेशी सैलाानियो ने इस दश्य को अपने कैमरे मे कैद किया।

लोक कलाकारो ने मचाई लोक सस्ंकृति की धूम शोभायात्रा मे सबसे आगे बास्केटबॉल अकादमी के छात्र अपने हाथो मे पर्यटन विभाग का लोगो सहित बैनर को लिए हुए थे, वही, मस्कवादन कलाकारो ने मस्क के माध्यम से राजस्थानी लोक गीतों की मधुर स्वारिया पेश कर सभी को मोहित किया, यही नही इस पर कई महिलाओं पर्यटको ने उत्साह के साथ नृत्य भी किया।

इसके साथ ही रगीं-बिरगी पोशाको मे सजी- धजी बालिकाए अपने सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए शोभायात्रा की शोभा बढा रही थी। इसके साथ ही लाल एवं सफेद आंगी गैर नृत्य के लोक कलाकारों ने शानदार गैर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मोहित किया।

इस दौरान लोक कलाकारो द्वारा मयूर एवं कच्छी घोडी नृत्य पेश कर माहौल को सगीत से सरोबार कर दिया। मूमल -महिन्द्रा की झाकी भी उॅट गाडो पर अतिसुन्द्रर लग रही थी शोभायात्रा मे बेहेरूपियों ने अपने अदांज मे रूप का प्रदर्शन कर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया ।

वही, जम्मू-कश्मीर के लोक-कलाकारों ने डांगरी नृत्य, हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों ने राठवा नृत्य प्रस्तुत कर विभिन्न लोक-सस्कृति से रूबरू कराया।

शोभायात्रा में पूर्व मरूश्री के साथ ही मरूश्री एवं मिस मूमल के प्रतिभागी भी आकर्षण का केन्द्र रहे।

शहर मे हुआ भव्य स्वागत शहर की हदय स्थली गोपा चोक से होती हुई यह यात्रा मुख्य बजार, जिदानी चौैक , सदर बजार, गाधी चौक, होते हुए हनुमान चौराह से निकल कर शहीद पूनमसिह स्टेडियम पहुची।

शहर वासियो ने कतारे लगााकर शोभायात्रा का लुफत उठाया वही, पुष्पवर्षा कर विभिन्न प्रतियोगिताएओं के सभागियो का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत के साथ ही हौसला अफलाई की।

शोभायात्रा मे देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोक कलाकारो अपने क्षेत्र की सस्कृति एवं नाच - गान प्रस्तुत करते हुए चलते रहे।

विदेशी मेहमानो की भागीदारी, महोत्सव को लेकर दिखाई उत्साह मरू महोत्सव मे इस बार विदेशी पर्यटकों की भागीदारी रही। शोभायात्रा मे पर्यटक भी शामिल हुए एवं शोभायात्रा के सभी मनोहारी दृश्यो को चिरस्थायी याद के लिए कैमरे मे कैद किया।

श्री लक्ष्मीनाथ जा के मन्दिर में की पूजा अर्चना व शंखनाद के साथ ही महोत्सव का शुभारभ पूर्व महारावल ने की पूजा-अर्चना, महोत्सव के सफल आयोजन की मंगल कामना की मरू महोत्सव की शुरूआत नगर के अराध्य देव श्री लक्ष्मीनाथ जी के मन्दिर मे पूर्व महारावल चेत्न्यराज सिंह ने विधि -विधान से पूजा अर्चना की एवं मरू महोत्सव के मगंल आयोजन एवं सुख-समृद्वि की मंगल कामना की। मन्दिर के पूजारी जगदीश शर्मा ने अर्थितियो से पूजा अर्चना करवाई एवं पवित्र झारी से जल आचमन दिया एवं प्रसाद दी।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल, सहायक कलेक्टर रोहित वर्मा, पुलिस उपअधीक्षक रूप सिंह ईन्दा, आयुक्त नगर परिषद लजपाल सिंह सोढा, सहायक निदेशक पर्यटन कमलेश्वर सिंह, पर्यटन अधिकारी खेमेन्द्रसिंह जाम, समाजसेवी चन्द्रप्रकाश व्यास, पूर्व मरूश्री विजय बल्लाणी के साथ ही नगरवारी, सैलानी भी उपस्थित रहे। यहां पर लोककलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी को मोहित किया।