मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जैसलमेर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय,

मुख्य बिंदु
  • भव्य एवं हर्षाेल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न जिला कलक्टर ने किया ध्वजारोहण, 41 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित जैसलमेर।
  • जिले में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को पूरे हर्षाेल्लास, राष्ट्रभक्ति एवं गरिमा के साथ मनाया गया।
  • जिला स्तरीय मुख्य समारोह सोनार दुर्ग की तलहटी में स्थित ऐतिहासिक शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया एवं खुली जिप्सी में सवार होकर मार्चपास्ट की सलामी ली।
  • परेड का नेतृत्व परेड कमांडर संचित निरीक्षक पुलिस मोहम्मद हनिफखान ने किया।
  • मार्चपास्ट में पुलिस, बॉर्डर होमगार्ड, अर्बन होमगार्ड, एनसीसी (पुरुष एवं महिला विंग), स्काउट्स-गाइड्स तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की टुकड़ियों ने अनुशासनबद्ध एवं प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
WAf𝕏TGin🖨
 जैसलमेर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय,

भव्य एवं हर्षाेल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न जिला कलक्टर ने किया ध्वजारोहण, 41 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित जैसलमेर। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को पूरे हर्षाेल्लास, राष्ट्रभक्ति एवं गरिमा के साथ मनाया गया।

जिला स्तरीय मुख्य समारोह सोनार दुर्ग की तलहटी में स्थित ऐतिहासिक शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया एवं खुली जिप्सी में सवार होकर मार्चपास्ट की सलामी ली।

परेड का नेतृत्व परेड कमांडर संचित निरीक्षक पुलिस मोहम्मद हनिफखान ने किया। मार्चपास्ट में पुलिस, बॉर्डर होमगार्ड, अर्बन होमगार्ड, एनसीसी (पुरुष एवं महिला विंग), स्काउट्स-गाइड्स तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की टुकड़ियों ने अनुशासनबद्ध एवं प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

समारोह में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी, उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गौरव की शानदार झलक समारोह के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी ने माननीय राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने राष्ट्रप्रेम और राजस्थान की समृद्ध परंपरा की अद्भुत छवि प्रस्तुत की। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशनी देवी मगनीराम मोहता की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक घूमर नृत्य ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। तालियों की गूंज के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

विद्यार्थियों के सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन ने मोहा मन पुलिस बैंड की मधुर धुनों के साथ राजकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन समारोह का विशेष आकर्षण रहा। अनुशासन, ऊर्जा और समन्वय से भरपूर इस प्रस्तुति ने स्वास्थ्य, राष्ट्रभक्ति एवं अनुशासन का प्रेरणादायक संदेश दिया। मुख्य अतिथि सहित मंचासीन अतिथियों ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए विद्यालयों की तैयारी की प्रशंसा की।

41 उत्कृष्ट व्यक्तियों को किया गया सम्मानित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला कलक्टर प्रताप सिंह, विधायक छोटूसिंह भाटी एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 41 व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित प्रतिभाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, कला-संस्कृति, खेल प्रतिभाएॅं, स्वयंसेवी संगठन, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

झांकियां रहीं आकर्षण का प्रमुख केंद्र कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियों ने आमजन का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, नगर परिषद, जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सा विभाग, पंचायत समिति सम मुख्यालय जैसलमेर, जिला निर्वाचन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, जैसलमेर की आकर्षक एवं संदेशपरक झांकियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।

इन झांकियों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, मतदाता जागरूकता एवं ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी संदेश दिया गया। रंग-बिरंगी सजावट, रचनात्मक प्रस्तुति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विषयवस्तु ने दर्शकों ...