मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

‘जैसलमेर एक्सप्रेस’’ नई रेलसेवा का संचालन

शकूरबस्ती (दिल्ली)-जैसलमेर-शकूरबस्ती (दिल्ली) के मध्य प्रतिदिन होगी संचालित

मुख्य बिंदु
  • रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु ‘‘जैसलमेर एक्सप्रेस’’ नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
  • इस रेलसेवा को रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा स्पेशल रेलसेवा के अवसार पर जैसलमेर से शनिवार को उद्घाटन अवसर पर हरी झंडी दिखाकर करेंगे।
  • जैसलमेर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, विधायक जैसलमेर श्री छोटूसिंह, सांसद बाडमेर श्री उम्मेदाराम बेनीवाल एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होगें।
  • जैसलमेर-शकूरबस्ती (दिल्ली) एक तरफा उद्घाटन स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा 29 नवम्बर 2025 को 11.
  • 20 बजे जैसलमेर से रवाना होकर अगले दिन 04.
  • 30 बजे शकूरबस्ती (दिल्ली) पहुंचेगी।
WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु ‘‘जैसलमेर एक्सप्रेस’’ नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस रेलसेवा को रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा स्पेशल रेलसेवा के अवसार पर जैसलमेर से शनिवार को उद्घाटन अवसर पर हरी झंडी दिखाकर करेंगे।

जैसलमेर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, विधायक जैसलमेर श्री छोटूसिंह, सांसद बाडमेर श्री उम्मेदाराम बेनीवाल एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होगें।

जैसलमेर-शकूरबस्ती (दिल्ली) एक तरफा उद्घाटन स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा 29 नवम्बर 2025 को 11.20 बजे जैसलमेर से रवाना होकर अगले दिन 04.30 बजे शकूरबस्ती (दिल्ली) पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में आशापुरा गोमट, रामदेवरा, फलौदी, मारवाड लोहावट, ओसियां, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाडी, गुडगॉव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

स्पेशल रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 16 डिब्बे होगे।

नियमित रेलसेवा गाडी संख्या 12249 शकूरबस्ती (दिल्ली)-जैसलमेर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 01 दिसम्बर 2025 से, शकूर बस्ती से प्रतिदिन 17.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.00 बजे जैसलमेर पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 12250 जैसलमेर-शकूरबस्ती (दिल्ली) प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 02 दिसम्बर 2025 से, जैसलमेर से प्रतिदिन 17.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.30 बजे शकूरबस्ती पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली कैंट, गुडगॉव, रेवाडी, अलवर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावां सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर, ओसियां, मरवाड लोहावट, फलौदी, रामदेवरा व आशापुर गोमट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड डिब्बा व 01 पॉवरकार सहित कुल 16 डिब्बे होगे।