मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रायोगिक कार्यशाला से बढ़ी मतदाता जागरूकता

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) -2026

मुख्य बिंदु
  • जैसलमेर, जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जैसलमेर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) जैसलमेर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) -2026 विषयक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
  • कार्यशाला में उपस्थित संस्था के कार्मिकों एवं विद्यार्थी शिक्षकों को एसआईआर कार्यक्रम की चरणबद्ध एवं विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
  • संस्था प्रधान रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में स्वीप प्रकोष्ठ दल ने घर-घर बीएलओ द्वारा वितरित गणना प्रपत्रों को सही तरीके से भरने का लाइव डेमो प्रस्तुत किया।
  • विद्यार्थी, शिक्षकों को प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने तथा रंगीन फोटो चस्पा करने की पूरी प्रक्रिया प्रायोगिक रूप से समझाई गई।
  • विद्यार्थी शिक्षकों ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी गणना प्रपत्रों को स्वयं भरकर समय पर बीएलओ को जमा कर वे जागरूक मतदाता के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।
WAf𝕏TGin🖨
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रायोगिक कार्यशाला से बढ़ी मतदाता जागरूकता

जैसलमेर, जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जैसलमेर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) जैसलमेर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) -2026 विषयक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उपस्थित संस्था के कार्मिकों एवं विद्यार्थी शिक्षकों को एसआईआर कार्यक्रम की चरणबद्ध एवं विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

संस्था प्रधान रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में स्वीप प्रकोष्ठ दल ने घर-घर बीएलओ द्वारा वितरित गणना प्रपत्रों को सही तरीके से भरने का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। विद्यार्थी, शिक्षकों को प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने तथा रंगीन फोटो चस्पा करने की पूरी प्रक्रिया प्रायोगिक रूप से समझाई गई।

विद्यार्थी शिक्षकों ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी गणना प्रपत्रों को स्वयं भरकर समय पर बीएलओ को जमा कर वे जागरूक मतदाता के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। कार्यशाला में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने की भी जानकारी दी गई, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम की विशेषता रही कि डायट के विद्यार्थी शिक्षकों ने मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से एसआईआर प्रक्रिया पर रचनात्मक जागरूकता प्रस्तुत की। प्रतिभागियों ने अपने हाथों पर विविध निर्वाचन चिन्ह, एसआईआर लोगो एवं मतदाता जागरूकता संदेश उकेर कर जागरूकता अभियान में अभिनव योगदान दिया।

कार्यक्रम में रेंवताराम, श्रीमती मधु, श्रीमती सूरज, एवं श्रीमती नीतिका ओझा सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।