मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान मेला आयोजित

120 विद्यार्थियों ने किया वैज्ञानिक प्रतिभा एवं नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन

120 विद्यार्थियों ने किया वैज्ञानिक प्रतिभा एवं नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुख्य बिंदु
  • स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय, जैसलमेर में आज मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री छतर सिंह भाटी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जैसलमेर के कर कमलों द्वारा किया गया।
  • जिला स्तरीय विज्ञान मेले में कुल 120 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा एवं नवाचार की उत्कृष्ट झलक प्रस्तुत की इस दौरान प्रतियोगिता में सीनियर प्रादर्श में 57 विद्यार्थी, जूनियर प्रादर्श में 32 विद्यार्थी CWSN (सीनियर) में 3 विद्यार्थी, CWSN (जूनियर) में 4 विद्यार्थी, सेमिनार में 10 एवं वर्क क्विज में 14 प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में पंजीकरण करवाया।
  • सभी प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल्स एवं प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन निर्णायक समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।
  • समिति ने प्रत्येक प्रस्तुति का गहनता से अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों को उपयोगी सुझाव एवं प्रोत्साहन प्रदान किया।
WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालयजैसलमेर में आज मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री छतर सिंह भाटीमुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारीजैसलमेर के कर कमलों द्वारा किया गया।

जिला स्तरीय विज्ञान मेले में कुल 120 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा एवं नवाचार की उत्कृष्ट झलक प्रस्तुत की इस दौरान प्रतियोगिता में सीनियर प्रादर्श में 57 विद्यार्थीजूनियर प्रादर्श में 32 विद्यार्थी CWSN (सीनियरमें 3 विद्यार्थीCWSN (जूनियरमें 4 विद्यार्थीसेमिनार में 10 एवं वर्क क्विज में 14 प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में पंजीकरण करवाया।

सभी प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल्स एवं प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन निर्णायक समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। समिति ने प्रत्येक प्रस्तुति का गहनता से अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों को उपयोगी सुझाव एवं प्रोत्साहन प्रदान किया।

मुख्य अतिथि भाटी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में सतत जिज्ञासा बनाए रखने और अपने नवाचार को समाजहित में प्रयोग करने की प्रेरणा दी  उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को मजबूत करते हैं।