मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

पूनमनगर एवं कुछड़ी ग्रामों में ओरण के लिए भूमि का मौका निरीक्षण प्रारंभ

मुख्य बिंदु
  • जिला प्रशासन, जैसलमेर द्वारा राजस्व ग्रामों में ओरण भूमि के संरक्षण एवं अभिलेखीय अंकन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
  • इसी क्रम में तहसील रामगढ़ के पटवार मण्डल पूनमनगर अंतर्गत राजस्व ग्राम पूनमनगर एवं ग्राम कुछड़ी में प्रस्तावित ओरण भूमि का मौका निरीक्षण प्रारंभ किया गया।
  • पटवारी एवं भू-अभिलेख निरीक्षक सोनू को मौके पर भिजवाकर निरीक्षण प्रारंभ किया गया।
  • जिला प्रशासन द्वारा इन प्रकरणों में ओरण दर्ज कराने के लिए निरंतर कार्यवाही जारी है, ताकि परंपरागत धार्मिक आस्था, पर्यावरणीय संरक्षण एवं सामुदायिक हित से जुड़ी इन भूमियों का स्थायी रूप से संरक्षण सुनिश्चित हो सके।
WAf𝕏TGin✉🖨
पूनमनगर एवं कुछड़ी ग्रामों में ओरण के लिए भूमि का मौका निरीक्षण प्रारंभ

जैसलमेर। जिला प्रशासन, जैसलमेर द्वारा राजस्व ग्रामों में ओरण भूमि के संरक्षण एवं अभिलेखीय अंकन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में तहसील रामगढ़ के पटवार मण्डल पूनमनगर अंतर्गत राजस्व ग्राम पूनमनगर एवं ग्राम कुछड़ी में प्रस्तावित ओरण भूमि का मौका निरीक्षण प्रारंभ किया गया।

पटवारी एवं भू-अभिलेख निरीक्षक सोनू को मौके पर भिजवाकर निरीक्षण प्रारंभ किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा इन प्रकरणों में ओरण दर्ज कराने के लिए निरंतर कार्यवाही जारी है, ताकि परंपरागत धार्मिक आस्था, पर्यावरणीय संरक्षण एवं सामुदायिक हित से जुड़ी इन भूमियों का स्थायी रूप से संरक्षण सुनिश्चित हो सके।