मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

ग्रामीण सेवा शिविर 2025

ग्रामीण सेवा शिविर बना न्याय का दरबार, मिला पुरानी पीढ़ियों को समाधान

ग्रामीण सेवा शिविर बना न्याय का दरबार, मिला पुरानी पीढ़ियों को समाधान

मुख्य बिंदु
  • सोहनपुरा की सुलझी 40 साल पुरानी गुत्थी शिविर में न्याय, ग्रामीणों के चेहरों पर आई मुस्कान जैसलमेर।
  • राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के तहत ग्राम पंचायत सोहनपुरा में आयोजित हुआ।
  • ग्रामीण सेवा शिविर में दूर दूर से लोग अपनी समस्याएँ और उम्मीदें लेकर आए थे प्रशासन की टीम पहले से मौजूद से शिविर प्रभारी हनुमानराम, सह-प्रभारी दलजीत कुमार आलोरिया एवं राजस्व विभाग की पूरी टीम।
  • शिविर में जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, एक पुराना विवाद सामने आया अमरपुरा के बिलाल खां, शौकत खां, इदी, इसे खां, बरकत खां एवं सकुर खां छः खातेदार, जिनका जमीन बंटवारे का झगड़ा पिछले चालीस वर्षों से अधूरा पड़ा था।
  • गाँव में पीढ़ियाँ बदल गईं, लेकिन यह विवाद जस का तस खड़ा रहा।
  • ग्रामीणों ने जब अपनी पीड़ा सुनाई तो शिविर प्रभारी और सह-प्रभारी ने तुरंत संज्ञान लिया आदेश हुआ कि “पटवार मण्डल पदमपुरा के हल्का पटवारी मौके पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट करें।
WAf𝕏TGin✉🖨
ग्रामीण सेवा शिविर 2025

सोहनपुरा की सुलझी 40 साल पुरानी गुत्थी

शिविर में न्याय, ग्रामीणों के चेहरों पर आई मुस्कान

  जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के तहत ग्राम पंचायत सोहनपुरा में आयोजित हुआ। ग्रामीण सेवा शिविर में दूर दूर से लोग अपनी समस्याएँ और उम्मीदें लेकर आए थे प्रशासन की टीम पहले से मौजूद से शिविर प्रभारी हनुमानराम, सह-प्रभारी दलजीत कुमार आलोरिया एवं राजस्व विभाग की पूरी टीम।

        शिविर में जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, एक पुराना विवाद सामने आया  अमरपुरा के बिलाल खां, शौकत खां, इदी, इसे खां, बरकत खां एवं सकुर खां छः खातेदार, जिनका जमीन बंटवारे का झगड़ा पिछले चालीस वर्षों से अधूरा पड़ा था। गाँव में पीढ़ियाँ बदल गईं, लेकिन यह विवाद जस का तस खड़ा रहा।

        ग्रामीणों ने जब अपनी पीड़ा सुनाई तो शिविर प्रभारी और सह-प्रभारी ने तुरंत संज्ञान लिया आदेश हुआ कि “पटवार मण्डल पदमपुरा के हल्का पटवारी मौके पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट करें।”

         हल्का पटवारी दस्तावेज लेकर पहुँचे एवं सबके सामने रखी सच्चाई। सभी खातेदारों की स्थिति साफ हो गई। मौके पर बैठकर आपसी सहमति बनी और देखते ही देखते 40 वर्षों की गाँठ खुल गई। राजस्व टीम ने तेजी से खाता विभाजन कर दिया। छः में से तीन खातेदार अलग हुए एवं हाथों-हाथ नायब तहसीलदार ने कागज़ तैयार करवा दिए।

          शाम तक जब दस्तावेज़ लाभार्थियों को सौंपे गए, तो उनके चेहरे पर संतोष एवं राहत की चमक थी। बरसों पुरानी चिंता मिट चुकी थी एक बुजुर्ग खातेदार ने कागज़ थामते हुए कहा कि आज सचमुच लगता है कि राज्य सरकार आमजन की तकलीफ सुनती है। यह शिविर वास्तव में हमारे जीवन में नई शुरुआत लेकर आया है।

       शिविर में उपस्थित अन्य ग्रामीणों ने भी इस तत्परता की प्रशंसा की सबकी जुबान पर एक ही स्वर था कि ये शिविर आम आदमी की समस्याओं को हल करने का सशक्त जरिया हैं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का हम आभार प्रकट करते हैं।

        सोहनपुरा में न सिर्फ एक विवाद सुलझा, बल्कि विश्वास की एक नई नींव रखी गई  ग्रामीण सेवा शिविर वास्तव में आमजन के जीवन में राहत और भरोसे का संचार कर रहे हैं।