मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जीएसटी 2.0 के प्रचार में माहेश्वरी सेवा सदन में सभा का आयोजन

मुख्य बिंदु
  • जैसलमेर खाद्य व्यापार संघ, जैसलमेर और वाणिज्यिक कर विभाग, जैसलमेर के संयुक्त तत्वावधान में जीएसटी 2.
  • 0 के लाभों से आमजन को अधिकाधिक जानकारी कराने के लिए शुक्रवार को सुबह हनुमान चौराहा स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में सभा का आयोजन किया गया।
  • इस दौरान सभा में वाणिज्यिक कर विभाग जैसलमेर के संयुक्त आयुक्त पंकज पंवार ने जीएसटी 2.
  • 0 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
  • साथ ही उन्होंने 12 प्रतिशत एवं 28 प्रतिशत की कर स्लैब समाप्त कर आम आदमी के काम आने वाली रोजमर्रा की वस्तुएं अब सस्ती हो जाने से उपभोक्ता के रूप में लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कई प्रमुख सेक्टर्स में पुरानी कर दरों और नई कर दरों की तुलनात्मक स्थिति स्पष्ट कर जीएसटी कर प्रणाली में अनुपालना के सरलीकरण को भी उन्होंने विस्तार से बताया।
  • विभाग के सहायक आयुक्त जीवनगिरि ने इस अवसर पर जीएसटी 2.
WAf𝕏TGin🖨
जीएसटी 2.0 के प्रचार में माहेश्वरी सेवा सदन में सभा का आयोजन

 

जैसलमेर खाद्य व्यापार संघ, जैसलमेर और वाणिज्यिक कर विभाग, जैसलमेर के संयुक्त तत्वावधान में जीएसटी 2.0 के लाभों से आमजन को अधिकाधिक जानकारी कराने के लिए शुक्रवार को सुबह हनुमान चौराहा स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान सभा में वाणिज्यिक कर विभाग जैसलमेर के संयुक्त आयुक्त पंकज पंवार ने जीएसटी 2.0 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने 12 प्रतिशत एवं 28 प्रतिशत की कर स्लैब समाप्त कर आम आदमी के काम आने वाली रोजमर्रा की वस्तुएं अब सस्ती हो जाने से उपभोक्ता के रूप में लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कई प्रमुख सेक्टर्स में पुरानी कर दरों और नई कर दरों की तुलनात्मक स्थिति स्पष्ट कर जीएसटी कर प्रणाली में अनुपालना के सरलीकरण को भी उन्होंने विस्तार से बताया।

विभाग के सहायक आयुक्त जीवनगिरि ने इस अवसर पर जीएसटी 2.0 के लाभों को अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभा में खाद्य व्यापार संघ के अध्यक्ष मीठालाल मोहता ने विभाग एवं समस्त व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा में घनश्याम भाटिया, राजेश भाटिया, मुकेश नागौरी, अरूण डांगरा, लोकेश बिसाणी, महावीर जैन, रमण बिसाणी, अरविंद भाटिया, सवाई राजपुरोहित समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे।

वाणिज्यिक कर विभाग जैसलमेर से राज्य कर अधिकारी विजयप्रताप सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कमल सिंह भाटी और वाहन चालक शंकरराम ने सभा की सफलता व्यवस्थाओं के आयोजन में सहयोग किया।

जैसलमेर कलाकार कॉलोनी स्थित कलाकार भवन में आयोजित बाहरी सेवा शिविर के जरिये जीएसटी 2.0 का प्रचार वाणिज्यिक कर विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी कमल सिंह, वरिष्ठ सहायक पुखराज सिंह और कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार द्वारा प्रचार सामग्री के माध्यम से किया गया।