मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

शहरी सेवा शिविर 2025 में नागरिकों की समस्याओं का किया गया शीघ्र निस्तारण

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार ने शहरी नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जन समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन करने का निर्णय लिया है इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान करना और उनसे संबंधित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर नागरिकों को राहत देना है।
  • नगर परिषद आयुक्त लजपालसिंह सोढ़ा ने बताया की यह अभियान 17 सितंबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक नगर परिषद जैसलमेर द्वारा वार्डवार संचालित किया जाएगा।
  • मुख्य उद्देश्य स्वच्छता एवं सुंदरता शहर की वृहद स्तर पर सफाई, सीसी और डामर सड़कों की मरम्मत, पेचवर्क, स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था एवं जन सुरक्षा।
  • इसके साथ ही सड़क सुरक्षा: अंधेरी/सुनसान सड़कों पर स्ट्रीट लाइट्स लगाना और चौराहों, डिवाइडरों, पार्कों का सौंदर्यीकरण करना है।
WAf𝕏TGin🖨
शहरी सेवा शिविर 2025 में नागरिकों की समस्याओं का किया गया शीघ्र निस्तारण

जैसलमेर। राज्य सरकार ने शहरी नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जन समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन करने का निर्णय लिया है इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान करना और उनसे संबंधित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर नागरिकों को राहत देना है।

नगर परिषद आयुक्त लजपालसिंह सोढ़ा ने बताया की यह अभियान 17 सितंबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक नगर परिषद जैसलमेर द्वारा वार्डवार संचालित किया जाएगा।

मुख्य उद्देश्य स्वच्छता एवं सुंदरता शहर की वृहद स्तर पर सफाई, सीसी और डामर सड़कों की मरम्मत, पेचवर्क, स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था एवं जन सुरक्षा। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा: अंधेरी/सुनसान सड़कों पर स्ट्रीट लाइट्स लगाना और चौराहों, डिवाइडरों, पार्कों का सौंदर्यीकरण करना है।

नागरिक सेवाएं: जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीकरण, फायर NOC ट्रेड लाइसेंस, ओ एफ सी केबल, टावर एनओसी, सीवर कनेक्शन, सभी प्रकार के पट्टे, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, मैनहॉल्स की मरम्मत, लीकेज आदि के कार्य श्वििरो में किये जा रहे है।

आवेदन एवं ऋण वितरणरू मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, पीएम स्वनिधि योजना, सीएम स्वनिधि के तहत नए आवेदन और लंबित आवेदन पत्रों का ऋण वितरण।

विभागीय सेवाएंरू यूआईटी ,चिकित्सा, आयुर्वेद, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विद्युत विभाग, पंजीयन विभाग, बैंकों के प्रतिनिधि आदि के माध्यम से आम जन के प्रकरणों का निस्तारण।

वार्ड संख्या 3 और 18 के लिए हुआ शिविर आयोजन आज मंगलवार को हजूरी सेवा सदन में वार्ड संख्या 3 और 18 का शिविर आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित व सवाई सिंह गोगली ,कमलसिंह एवं आयुक्त लजपाल सिंह सोढा द्वारा आमजन को पट्टे वितरित किए गए।

शिविर में लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री महोदय, परिषद कार्मिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।शिविर मे सहायक प्रभारी सहायक अभियंता हंसराज,डीपीओ ऋषभ जायसवाल और नगर परिषद के अन्य विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नागरिकों को मिले राहत शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों और बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा नागरिकों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया गया, जिससे नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का त्वरित लाभ मिला।

यह शहरी सेवा शिविर नागरिकों की समस्याओं के समाधान में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है एवं इस प्रकार के आयोजन शहरी क्षेत्रों में विकास को गति प्रदान करेंगे।