मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जन सुरक्षा योजनाओं के लिए संतृप्ति एवं वित्तीय साक्षरता के लिए  हुआ जन सुरक्षा कैम्प का आयोजन

WAf𝕏TGin🖨
जन सुरक्षा योजनाओं के लिए संतृप्ति एवं वित्तीय साक्षरता  के लिए  हुआ जन सुरक्षा कैम्प का आयोजन

जैसलमेर। जिले को देवीकोट, नेहडाई एवं शाहगढ ग्राम पंचायतों में आज मंगलवार को जन सुरक्षा योजनाओं के लिए संतृप्ति एवं वित्तीय साक्षरता हेतु जन सुरक्षा कैम्प का आयोजन किया गया आयोजित हुए इस शिविर में कमल सिंह खींची प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक, जैसलमेर ने निरीक्षण किया।

इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम सरपंच, बैंकों के शाखा प्रबंधकों सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि ने भाग लिया साथ ही शिविर के मौके पर ग्रामीणजनों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और अटल पेंशन योजना, पीएमजेडीवाय खातों में री केवायसी, नॉमिनेशन तथा बढ़ते साइबर फ्राड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं उन्हें इन योजनाओं से जोड़ा गया।

उन्होंने बताया कि इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करना था इस कैम्प के आयोजन से ग्रामीणों को अपने जीवन को बेहतर बनाने में बहुज बड़ी मदद मिलेगी साथ ही अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया कि बुधवार 03 को ग्राम पंचायत देवडा ग्राम पंचायत (फतेहगढ ब्लॉक) इंडियन ओवरसीज बैंक, जैसलमेर, आरजीबी झिनझिनयाली में विभिन्न बैंकों द्वारा शिविर लगाए जाएंगे इसी प्रकार आरजीबी झिनझिनयाली तथा सदराउ ग्राम पंचायत (मोहनगढ ब्लॉक) भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बडौदा, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड एवं राजस्थान ग्रामीण मोहनगढ की शाखाएं और सिपला ग्राम पंचायत (सम ब्लॉक) बीओबी खुहड़ी में शिविर आयोज्य है।