मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Health Plus

इंजीनियरिंग छात्रों ने जाना सोलर कुकर

मुख्य बिंदु
  • आज यहां सोलर वूमेन डॉ मंजू जैन के निवास स्थान अरविंद नगर, सुंदरवास पर महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी का एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं ने सोलर कुकर देखा ।
  • सोलर वूमेन डॉक्टर मंजू जैन इसकी कार्य प्रणाली समझाते हुए इसे वर्किंग वुमन के लिए एक वरदान बताते हुए पर्यावरण संरक्षण में भी उपयोगी बताया।
  • उन्होंने कहा कि गैस की बचत के साथ, भोजन की पौष्टिकता, स्वाद सोलर कुकर पर भोजन बनाने पर बनी रहती है।
  • इसमें मूंगफली, शकरकंद, पोहे, रवा, काजू को आसानी से सीखा जा सकता है।
  • खीर, कढ़ी, दाल चावल, सभी प्रकार की हरी सब्जियां इसमें आसानी से बनाई जा सकती है।
  • और तो और बेसन की चक्की, आटे के लड्डू, कुकीज इत्यादि कई तरह के भोज्य पदार्थ इस सोलर कुकर में आसानी आसानी से बनाए जाते हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
इंजीनियरिंग छात्रों ने जाना सोलर कुकर

आज यहां सोलर वूमेन डॉ मंजू जैन के निवास स्थान अरविंद नगर, सुंदरवास पर महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी का एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं ने सोलर कुकर देखा ।

सोलर वूमेन डॉक्टर मंजू जैन इसकी कार्य प्रणाली समझाते हुए इसे वर्किंग वुमन के लिए एक वरदान बताते हुए पर्यावरण संरक्षण में भी उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि गैस की बचत के साथ, भोजन की पौष्टिकता, स्वाद सोलर कुकर पर भोजन बनाने पर बनी रहती है।

इसमें मूंगफली, शकरकंद, पोहे, रवा, काजू को आसानी से सीखा जा सकता है। खीर, कढ़ी, दाल चावल, सभी प्रकार की हरी सब्जियां इसमें आसानी से बनाई जा सकती है।

और तो और बेसन की चक्की, आटे के लड्डू, कुकीज इत्यादि कई तरह के भोज्य पदार्थ इस सोलर कुकर में आसानी आसानी से बनाए जाते हैं।

ज्ञात रहे की डॉक्टर मंजू जैन पिछले 40 वर्षों से सोलर कुकर का उपयोग कर रही है और समय-समय पर इस हेतु छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देती रहती है। इस कार्यक्रम में जल जल संरक्षण प्रेरक डॉ जैन पीसी जैन भी सम्मिलित हुए।

इंजीनियरिंग कॉलेज के निम्न अंशुमन ,सनी ,प्रखर ,वैभव, तनवी ,मिशिका, युग्वी , कादंबिनी नवआगंतुक छात्र-छात्राएं इसमें सम्मिलित हुए। नवआगंतुक छात्र-छात्राएं इसमें सम्मिलित हुए।