मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Health Plus

प्रधानमंत्री की अपील अनुसार दीये जलायें-डॉ हर्ष वर्धन

- गोपेंद्र नाथ भट्ट-

मुख्य बिंदु
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री डॉ हर्ष वर्धन ने दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) की चुनौतियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज शुक्रवार को नई दिल्ली के डॉ.
  • राम मनोहर लोहिया और सफदरजंग हॉस्पिटल का दौरा किया।
  • इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दिन- रात मरीज़ों की सेवा में जुटे डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।
  • राम मनोहर लोहिया में डॉक्टरों को संबोधन डॉ.
  • राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों को संबोधित करते हुए डॉ हर्ष वर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस की विश्व व्यापी महामारी के संकट में हमें आपके योगदान पर गर्व है और देश इसे हमेशा याद रखेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨
प्रधानमंत्री की अपील अनुसार दीये जलायें-डॉ हर्ष वर्धन

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री डॉ हर्ष वर्धन ने दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) की चुनौतियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज शुक्रवार को नई दिल्ली के डॉ.राम मनोहर लोहिया और सफदरजंग हॉस्पिटल का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दिन- रात मरीज़ों की सेवा में जुटे डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।

डॉ.राम मनोहर लोहिया में डॉक्टरों को संबोधन डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों को संबोधित करते हुए डॉ हर्ष वर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस की विश्व व्यापी महामारी के संकट में हमें आपके योगदान पर गर्व है और देश इसे हमेशा याद रखेगा।

उल्लेखनीय है कि डॉ हर्ष वर्धन का मानना है कई जगहों से कोविड-19 के मरीज़ों के इलाज़ में सेवा भाव से जुटे डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्र बर्ताव की ख़बरों के बाद, उनका उत्साहवर्धन जरूरी था और यह बताना भी जरूरी था सरकार हर कदम पर देश के हर एक डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी के साथ खड़ी है प्रधानमंत्री की अपील अनुसार दीये जलायें डॉ हर्ष वर्धन ने कोरोना संकट के अंधकार को चुनौती देंने के लिए देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के अनुरूप 5 अप्रैल रात 9 नौ मिनट का समय देकर घर की सभी लाइटें बंद करके,घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती,दीया,टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जला ने का अनुरोध भी किया है।