मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा 2026 का सफल आयोजन – साईं तिरुपति विश्वविद्यालय की सक्रिय भागीदारी

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर : साईं तिरुपति विश्वविद्यालय द्वारा 15 मई से 5 जून 2026 तक विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया।
  • इस पूरे अभियान में विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों एवं एनएसएस सेल की सक्रिय भागीदारी रही।
  • कार्यक्रम का आयोजन उदयपुर स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सयुक्त तत्वाधान से किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
  • इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियाँ जैसे पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान, जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम तथा “प्लास्टिक एवं अपशिष्ट कम करें” विषय पर जन-जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।
  • इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाना रहा।
  • इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों में डॉ.
WAf𝕏TGin🖨
विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा 2026 का सफल आयोजन – साईं तिरुपति विश्वविद्यालय की सक्रिय भागीदारी

उदयपुर : साईं तिरुपति विश्वविद्यालय द्वारा 15 मई से 5 जून 2026 तक विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया। इस पूरे अभियान में विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों एवं एनएसएस सेल की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का आयोजन उदयपुर स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सयुक्त तत्वाधान से किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियाँ जैसे पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान, जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम तथा “प्लास्टिक एवं अपशिष्ट कम करें” विषय पर जन-जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों में डॉ. दिलीप कुमार , देवर्षि मेहता, यूनुस खान, अवंतिका गुप्ता सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी के सहयोग एवं समर्पण से यह पूरा अभियान अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली रहा।

कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। यह जानकारी सेवा योजना के कार्यकम समन्वयक दीपक तेली द्वारा दी गयी