उदयपुर। गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स ), उदयपुर में ए डब्ल्यू एस स्टूडेंट बिल्डर ग्रुप के तत्वावधान में अमेज़न वेब सर्विसेस कम्युनिटी डे 2026 का भव्य आयोजन किया गया।
संस्थान के निदेशक डॉ. एस. एम. प्रसन्ना कुमार ने बताया कि वर्तमान तकनीकी युग में क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,डेवऑप्स, और साइबर सिक्योरिटी जैसी उभरती हुई तकनीकों का ज्ञान इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आज उद्योग जगत में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक समस्याओं को समझने, उनका तकनीकी समाधान विकसित करने तथा नवीनतम तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग में भी दक्ष होना चाहिए।
ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा और औद्योगिक आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करते हैं। इस प्रकार के तकनीकी प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मयंक पटेल के अनुसार ए डब्ल्यू एस कम्युनिटी डे 2026 में लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में टर्फ देव प्राइवेट लिमिटेड के सीइओ आदित्य पंचोली, एडब्ल्यूएस क्लाउड टाइड के हर्ष सोनी , डेवऑप्स इंजीनियर अश्विन शर्मा,अभिषेक जोशी एवं लखन दाधीचऔर इफ्रास्ट्रक्टर इंजीनियर हार्दिक माहेश्वरी ने डेवऑप्स,प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग, फिनऑप्स, सर्वर-ड्रिवन यूआई, क्लाउड नेटवर्किंग, एपीआई गेटवे आर्किटेक्चर,क्लाउड नेटवर्किंग,एपीआई, एपीआई गेटवे आर्किटेक्चरगेटवे आर्किटेक्चर और एआई एजेंट सिक्योरिटी जैसे अत्याधुनिक विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की ।
इस अवसर पर संस्थान के फाइनेंस कंट्रोलर श्री बी. एल. जांगिड़ ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
अमेज़न वेब सर्विसेज जैसी विश्वस्तरीय क्लाउड तकनीकी सेवाओं एवं उद्योग विशेषज्ञों के साथ जुड़ने का यह अवसर विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उनके कौशल विकास, नवाचार एवं उज्ज्वल करियर की संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा।
