मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

सेंट पॉल्स यूथ पार्लियामेंट 2026 का भव्य समापन, छह जिलों के 250 विद्यार्थियों ने लिया भाग

तीन दिवसीय आयोजन में संसदीय लोकतंत्र, राष्ट्रीय नीतियों और समसामयिक मुद्दों पर युवाओं ने रखे विचार, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया सम्मानित

WAf𝕏TGin✉🖨
सेंट पॉल्स यूथ पार्लियामेंट 2026 का भव्य समापन, छह जिलों के 250 विद्यार्थियों ने लिया भाग
1 / 4

उदयपुर। सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की ओर से संगम के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय सेंट पॉल्स यूथ पार्लियामेंट 2026 का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ।

30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में छह जिलों के 15 विद्यालयों के करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने संसदीय लोकतंत्र, राष्ट्रीय नीतियों, विदेश नीति, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर चर्चा कर अपनी नेतृत्व क्षमता, शोध कौशल और तार्किक विचारों का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (UCCI) के अध्यक्ष एवं सेंट पॉल्स के पूर्व विद्यार्थी संदीप बापना मुख्य अतिथि रहे। राजस्थान पत्रिका के मुख्य संपादक राजीव जैन विशिष्ट अतिथि तथा नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम से जुड़ी मोनिका स्वामी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि संदीप बापना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को सही बात के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए और अपने मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति दृढ़ रहना चाहिए।

उन्होंने सेंट पॉल्स में बिताए अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए तथा भविष्य में विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

राजीव जैन ने लोकतंत्र में मीडिया, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखने, सवाल पूछने और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। वहीं, मोनिका स्वामी ने नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद कौशल को व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया।

छह समितियों में हुआ संसदीय विमर्श तीन दिवसीय आयोजन में छह समितियों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों और संस्थागत भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए संसदीय प्रक्रियाओं, नीतिगत मुद्दों और राजनीतिक विमर्श में भाग लिया। इस दौरान उनके शोध, तर्कशक्ति, वाद-विवाद कौशल और संसदीय मर्यादाओं का प्रदर्शन देखने को मिला।

विभिन्न समितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित समापन समारोह में छह समितियों के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

SPCOEA (Standing Parliamentary Committee on External Affairs) में विदित पंचोली को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि, शाम्भवी सरस्वत को उच्च प्रशंसा, पार्थ पांडे को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता तथा हिया द्विवेदी को विशेष उल्लेख से सम्मानित किया गया। चित्रांगदा सिंह नरूका, लियो बरारा और हेमांक अग्रवाल को मौखिक प्रशंसा मिली।

भारत प्रेस (Bharat Press) की फोटोग्राफी श्रेणी में पार्व त्रिपाठी सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर और गौरी राणावत उच्च प्रशंसा के लिए चुनी गईं। पत्रकारिता श्रेणी में प्राची जैन सर्वश्रेष्ठ पत्रकार तथा देवयानी साहू उच्च प्रशंसा की पात्र बनीं।

AIPPM (All India Political Parties Meet) में दिव्यांश चंडालिया को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि, धैर्य कोठारी को उच्च प्रशंसा, गुनीत तेजोत को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता और काव्या सैनी को विशेष उल्लेख प्रदान किया गया। अर्नव बाबेल, पाखी मेहता और दिव्यांश जैन को मौखिक प्रशंसा मिली।

लोकसभा समिति में मोहीनीश सिरोया सर्वश्रेष्ठ सांसद, दिशि जैन उच्च प्रशंसा, लक्षिता सिंघवी सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता तथा नीरव इंटोदिया विशेष उल्लेख के लिए सम्मानित हुए। वैभवी व्यास, लावण्या पालीवाल और श्रद्धा शर्मा को मौखिक प्रशंसा प्रदान की गई।

SPCOE (Standing Parliamentary Committee on Education) में ऋषित कुमावत को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि, अर्चिषा वाजपेयी को उच्च प्रशंसा, वत्सल जोशी को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता और भुवनेश्वरी चारण को विशेष उल्लेख से सम्मानित किया गया। नीव माहेश्वरी, हृदय मेहता, नैषा पनेरी और नभ्या सुहालका को मौखिक प्रशंसा मिली।

नीति आयोग (NITI Aayog) समिति में वैष्णवी पाटीदार सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि, प्रबल पनेरी उच्च प्रशंसा, डिंपल कुंवर सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता तथा कृषय माहेश्वरी विशेष उल्लेख के लिए चुने गए। लक्षित समर, नव्या सिंह, चैत्री पटेल, सिफ्ती गंभीर, आरव शर्मा और एडन सुनू को मौखिक प्रशंसा प्रदान की गई।

आयोजन टीम का रहा महत्वपूर्ण योगदान कार्यक्रम के सफल संचालन में मुख्य समन्वयक सैमुअल फ्रांसिस एवं सुनीता सेबेस्टियन तथा एसोसिएट कोऑर्डिनेटर रोहित लोढ़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विद्यार्थियों, विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों, अतिथियों और आयोजन से जुड़े सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित किया।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्को के मार्गदर्शन में आयोजित इस यूथ पार्लियामेंट ने विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ प्रदान करने के साथ नेतृत्व, संवाद, तार्किक चिंतन, शोध, टीम भावना और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी जैसे गुणों को विकसित करने का अवसर दिया।