उदयपुर। सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर द्वारा संगम के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय सेंट पॉल्स यूथ पार्लियामेंट 2026 का समापन उत्साह, उपलब्धियों और युवा नेतृत्व के नए संकल्प के साथ हुआ।
30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस आयोजन में छह जिलों के 15 विद्यालयों से लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
तीन दिनों तक चले इस आयोजन में विद्यार्थियों ने संसदीय लोकतंत्र, राजनीतिक विमर्श, राष्ट्रीय नीतियों, शिक्षा, विदेश नीति और समसामयिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के विशिष्ट अतिथिगण: • मुख्य अतिथि: श्री संदीप बापना (अध्यक्ष, उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री - UCCI एवं पूर्व विद्यार्थी, सेंट पॉल्स) • विशिष्ट अतिथि: श्री राजीव जैन (मुख्य संपादक, राजस्थान पत्रिका) • विशेष अतिथि: सुश्री मोनिका स्वामी (नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम) मुख्य अतिथि श्री संदीप बापना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को सही बात के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए और अपने मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति दृढ़ रहना चाहिए।
सेंट पॉल्स के पूर्व विद्यार्थी के रूप में उन्होंने विद्यालय से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा विद्यार्थियों को भविष्य में विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि श्री राजीव जैन ने लोकतंत्र में मीडिया, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को तथ्यों के आधार पर विचार रखने, प्रश्न पूछने तथा समाज के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
विशेष अतिथि सुश्री मोनिका स्वामी ने नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद कौशल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व के गुण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
तीन दिवसीय आयोजन के दौरान छह समितियों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधियों ने अपने शोध, तर्कशक्ति, वाद-विवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता और संसदीय मर्यादाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
छह समितियों के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित समापन समारोह में विभिन्न समितियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए: 1. SPCOEA (Standing Parliamentary Committee on External Affairs) सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि (अमित शाह) – विदित पंचोली उच्च प्रशंसा (अरविंद केजरीवाल) – शाम्भवी सरस्वत सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता (अभिषेक मनु सिंघवी) – पार्थ पांडे विशेष उल्लेख (अभिषेक बनर्जी) – हिया द्विवेदी • मौखिक प्रशंसा: निर्मला सीतारमण – चित्रांगदा सिंह नरूका, शशि थरूर – लियो बरारा, राहुल गांधी – हेमांक अग्रवाल।
2. Bharat Press फोटोग्राफी श्रेणी सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर: पार्व त्रिपाठी | उच्च प्रशंसा: गौरी राणावत पत्रकारिता श्रेणी सर्वश्रेष्ठ पत्रकार: प्राची जैन | उच्च प्रशंसा: देवयानी साहू 3. AIPPM (All India Political Parties Meet) सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि दिव्यांश चंडालिया उच्च प्रशंसा धैर्य कोठारी सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता गुनीत तेजोत विशेष उल्लेख काव्या सैनी • मौखिक प्रशंसा: अर्नव बाबेल, पाखी मेहता और दिव्यांश जैन।
4. Lok Sabha सर्वश्रेष्ठ सांसद (कल्याण बनर्जी) मोहीनीश सिरोया – उच्च प्रशंसा (सुप्रिया सुले) दिशि जैन सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता (अखिलेश यादव) लक्षिता सिंघवी विशेष उल्लेख (निशिकांत दुबे) नीरव इंटोदिया • मौखिक प्रशंसा: वैभवी व्यास – नरेंद्र मोदी, लावण्या पालीवाल – अर्जुन राम मेघवाल और श्रद्धा शर्मा – धर्मेंद्र यादव।
5. SPCOE (Standing Parliamentary Committee on Education) सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि ऋषित कुमावत (राजीव राय) उच्च प्रशंसा अर्चिषा वाजपेयी (मोहम्मद हनीफा) सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता वत्सल जोशी (आजाद कीर्ति झा) विशेष उल्लेख भुवनेश्वरी चारण (परिमल नाथवानी) • मौखिक प्रशंसा: नीव माहेश्वरी – बांसुरी स्वराज, हृदय मेहता – भीम सिंह, नैषा पनेरी – अमरा राम और नभ्या सुहालका – दिनेश चंद्र यादव।
6. नीति आयोग (NITI Aayog) सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि वैष्णवी पाटीदार उच्च प्रशंसा प्रबल पनेरी सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता डिंपल कुंवर विशेष उल्लेख कृषय माहेश्वरी • मौखिक प्रशंसा: लक्षित समर, नव्या सिंह, चैत्री पटेल, सिफ्ती गंभीर, आरव शर्मा और एडन सुनू।
आयोजन को सफल बनाने में समन्वयकों की महत्वपूर्ण भूमिका इस तीन दिवसीय आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित करने में सेंट पॉल्स स्कूल की आयोजन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक श्री सैमुअल फ्रांसिस एवं सुश्री सुनीता सेबेस्टियन तथा एसोसिएट कोऑर्डिनेटर श्री रोहित लोढ़ा ने विद्यार्थियों, विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों, अतिथियों और आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्को के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को केवल संसदीय प्रक्रिया समझने का अवसर ही नहीं दिया, बल्कि उनमें नेतृत्व, संवाद, तार्किक चिंतन, शोध, टीम भावना और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के गुण भी विकसित किए।
