मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

साई तिरुपति विश्वविद्यालय में ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक’ का शुभारम्भ

उदयपुर | पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार साईं तिरुपति विश्वविद्यालय के पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल

WAf𝕏TGin✉🖨
साई तिरुपति विश्वविद्यालय में ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक’ का शुभारम्भ

उदयपुर | पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार साईं तिरुपति विश्वविद्यालय के पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स), उमरड़ा में सात दिवसीय विशेष 'ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह का दीप प्रज्वल्लन कर शुभारम्भ किया गया ।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ . देवेंद्र कुमार जैन, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ कनुप्रिया तिवारी , कुलपति डॉ प्रशांत नाहर , संक्रमण रोकथाम एवं नियंत्रण अधिकारी डॉ ज्योति तोमर ,क्वालिटी एवं ऑपरेशन्स के प्रमुख सुश्री कोमल दशोरा , नोडल अधिकारी डॉ गौरव जैन, ललित वैष्णव , मितेश जैन एवं एनएसएस के कार्यकारिणी संयोजक दीपक के नेतृत्व में सभी महाविद्यालयो के प्रचार्यो के सहयोग से 'ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह का आयोजन किया गया।

इस अभियान में 100 से अधिक एनएसएस के छात्र, डॉक्टरों और नर्सिंग अधिकारियों ने भाग लिया।

इस दौरान जल सरंक्षण एवं पानी का समझदारी से उपयोग करना और उसकी बर्बादी को रोकना के ऊपर सम्बोधित किया गया जिसमे अतिथि व्याख्याता ब्रजेश तोमर (अम्बुजा फाउंडेशन ) ने जल सरक्षण एवं जल हे जीवन हे के प्रति जागरूक किया| कार्यक्रम के समापन पर प्रशासनिक अधिकारी तथा सह-संयोजक ने सभी गणमान्य अधिकारियो, डॉक्टरों, नर्सों व कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस प्रकार के अभियान स्वच्छ एवं सुदृढ़ भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होंगे|