मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

श्री पीताम्बरा आश्रम में इस्कॉन की ओर से सत्संग-संकीर्तन उत्सव

मुख्य बिंदु
  • बांसवाड़ा | श्री पीताम्बरा आश्रम में इस्कॉन बांसवाड़ा इकाई की ओर से सत्संग-संकीर्तन उत्सव आयोजित किया गया।
  • इसमें अभय गौरांग प्रभुजी के सान्निध्य में कुशाल,मानस, शुभम, वारिश, रौनक, कल्प, काव्य, नेमिश, वंशी, शोभा, हिक्षिता, रचना आदि ने महामंत्र पर लोकवाद्यों की संगत पर संकीर्तन करते हुए भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया।
  • इस अवसर पर इस्कॉन की टीम ने आगामी 19 जुलाई को बांसवाड़ा में आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का निमंत्रण पत्र गायत्री मण्डल एवं श्री पीताम्बरा आश्रम के पदाधिकारियों को दिया।
  • मण्डल की ओर से अभय गौरांग प्रभु का शॉल ओढ़ाकर तथा सभी इस्कॉन प्रतिनिधियों का उपरणा पहनाकर अभिनन्दन किया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
श्री पीताम्बरा आश्रम में इस्कॉन की ओर से सत्संग-संकीर्तन उत्सव

बांसवाड़ा | श्री पीताम्बरा आश्रम में इस्कॉन बांसवाड़ा इकाई की ओर से सत्संग-संकीर्तन उत्सव आयोजित किया गया। इसमें अभय गौरांग प्रभुजी के सान्निध्य में कुशाल,मानस, शुभम, वारिश, रौनक, कल्प, काव्य, नेमिश, वंशी, शोभा, हिक्षिता, रचना आदि ने महामंत्र पर लोकवाद्यों की संगत पर संकीर्तन करते हुए भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर इस्कॉन की टीम ने आगामी 19 जुलाई को बांसवाड़ा में आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का निमंत्रण पत्र गायत्री मण्डल एवं श्री पीताम्बरा आश्रम के पदाधिकारियों को दिया।

मण्डल की ओर से अभय गौरांग प्रभु का शॉल ओढ़ाकर तथा सभी इस्कॉन प्रतिनिधियों का उपरणा पहनाकर अभिनन्दन किया गया।