मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

श्रील प्रभुपाद के तिरोह भाव दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया

सनातन धर्म संस्कृति को विश्व भर में पहचान दिलाने में अग्रणी योगदान दे रहा इस्कॉन

WAf𝕏TGin✉🖨
श्रील प्रभुपाद के तिरोह भाव दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया

बांसवाड़ा। सुभाष नगर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित इस्कॉन केन्द्र बांसवाड़ा में श्रील प्रभुपाद के तिरोह भाव दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से समारोह पूर्वक आचार्य अभय गौरांग दास, एवम् विश्व आत्मा दास, अभिनन्दन निमाई दास कुशाग्र निमाई दास की अगुवाई में मनाया गया।

इस अवसर पर इस्कॉन संस्थापक श्रील प्रभुपाद के जीवन वृत्तांत और इस्कॉन की स्थापना से लेकर वर्तमान समय की विश्व भर के 73 देशों में सनातन धर्म संस्कृति और आध्यात्म के प्रचार प्रसार में इस्कॉन के योगदान पर प्रकाश डाला।

और बताया कि विश्व के अनेक देशों में भगवान् योगेश्वर श्रीकृष्ण भावनामृत भक्ति साधना युक्त होकर हरिनाम संकीर्तन सनातन धर्म संस्कृति को इस्कॉन पहचान दिलाने में अग्रणी योगदान दे रहा है ।

यह भारतीय संगठन शील प्रभुपाद के द्वारा स्थापित भगवान् योगेश्वर श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलने वाला धार्मिक ही नहीं सांस्कृतिक देशभक्ति से परिपूर्ण संगठन है।

जिसका उद्देश्य सेवा संस्कार परोपकार संयमित आदर्श जीवन मूल्यों सनातन संस्कृति का अनुगामी ध्वज वाहक अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत भक्ति साधना युक्त संगठन है।

भगवान् योगेश्वर श्रीकृष्ण की ईश्वरीय सत्ता सर्वोपरि है जिन्हें ज्ञान मार्ग और भक्ति मार्ग दो मार्ग से कृपा वासल्य प्राप्ति सहज सुलभ हैं ।

*कर्म से ही आत्मिक शांति और लोक कल्याण दोनों संभव* *शास्त्र सम्मत कर्म ही श्रेयस्कर मार्ग* इससे पूर्व मदारेश्वर रोड गोशाला के निकट स्थित मदार कॉलोनी में साधक रौनक भावसार के निवास पर इस्कॉन केन्द्र बांसवाड़ा द्वारा आयोजित सत्संग संकीर्तन भजन के पश्चात् धार्मिक अनुष्ठान में बोल रहे थे।

मनुष्य को शास्त्र सम्मत तथा कुल- समाज- देशादि सम्मत सत्कर्मो को करना चाहिए, किन्तु परिणाम की अनुकूलता की आशा नहीं करनी चाहिए। परिणाम या फल उसके आधीन नहीं है। सामान्यतः वर्तमान की अनुकूलता या प्रतिकूलता प्रारब्ध पूर्व जन्म कृत कर्मफल के आधीन होती है।

उन्होंने बताया कि भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भी यही दिव्य उपदेश दिया है कि *कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।* अर्थात् कर्म करने में ही तेरा अधिकार है, फल में नहीं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्वाधीन सत्कर्मो को निरपेक्ष भाव से करना ही श्रेयस्कर मार्ग है। निरपेक्ष भाव से किया गया सत्कर्म चित्त को शुद्ध करता है और भविष्य के शुभ प्रारब्ध का निर्माण करता है।

यदि फल की आसक्ति हो तो मन व्याकुल रहता है और धर्मपथ से विचलित होने का भय बना रहता है।

इसलिए हर स्थिति में कर्तव्य का पालन ही मनुष्य का सच्चा धर्म है। ऐसे कर्म से ही आत्मिक शांति और लोककल्याण दोनों संभव होते हैं।

इससे पूर्व यजमान परिवार दीक्षा भावसार,रौनक भावसार सहित परिजनों ने नृसिंह कवच, तुलसी आरती अभिषेक पूजा कर आरोगण गाकर भगवान् योगेश्वर श्रीकृष्ण , राधा महारानी एवम् चैतन्य महाप्रभु , गौर निताई , श्रील प्रभुपाद सहित गुरुओ को भोग धराया।

*हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे* इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान में कृपाली भट्ट, श्रीमति रचना अरुण व्यास, चन्द्र कांता, अर्चना, अनिता, भारती,चैतन्य,खुशी त्रिवेदी, चरण वंदना दासी, नीरज पाठक,कुशल,पुनीत,वारिस, विश्व आत्मा दास,कुशाग्र निमाई दास सहित विभिन्न साधक साधिकाओं श्रद्धालुओं ने सत्संग संकीर्तन में कृष्ण भजन, महामंत्र हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे पर में देर तक झूमते रहे।