बांसवाड़ा। कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को सुभाष नगर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित इस्कॉन केन्द्र द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों गीता भागवत महोत्सव, दीप दान आयोजन की चल रही हैं और भगवान् योगेश्वर श्रीकृष्ण भावनामृत भक्ति साधना युक्त होकर हरिनाम संकीर्तन भजन ओर वृंदा दीप दान आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें संस्था की ओर से 6972 भागवत गीता ओर 9834 तुलसी वृंदा पौधों का वितरण सनातनी परिवारों में अब तक एक माह में किया जा चुका हैं।
इधर भागवत महोत्सव खाण्दु कॉलोनी और राति तलाई स्थित साधक नीरज पाठक , सोनी परिवार के कृष्ण कृपा कुंज में सत्संग संकीर्तन भजन ओर वृंदा दीप दान आयोजन आचार्य अभय गौरांग दास, विश्व आत्मा दास कुशाग्र निमाई ओर श्रद्धालुओं की अगुवाई में संपन्न हुआ।
प्रारम्भ में श्रीमति रचना अरुण व्यास एवम् चरण वंदना दासी द्वारा नृसिंह कवच तुलसी आरती अभिषेक पूजा विधान माल्यार्पण कर आरम्भ किया।
इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य अभय गौरांग दास ने बताया कि सूर्योपासना का छठ पूजा पर्व भारतीय सनातनी संस्कृति में सूर्य को अक्षय ऊर्जा स्त्रोत के रूप में ब्रह्मांड नायक माना गया हैं।
न हि जन्मनि ज्येष्ठत्वं गुणैर्ज्येष्ठत्वमुच्यते।
गुणाद् गुरूत्वमायाति दुग्धं दधि घृतं यथा।।
श्रेष्ठता जन्म से नहीं आती , गुणों के कारण निर्माण होती है। दही, दूध, घी से सब एक ही कुल के होते हुए भी सब के मूल्य अलग अलग होते है।
इस अवसर पर यजमान परिवार ने सुगंधित द्रव्यों पंच गव्य अबीर गुलाल इत्र दूध दही शहद गंगाजल से राधा गोविन्द, चैतन्य महाप्रभु गौर निताई श्रील प्रभुपाद सहित गुरुओ के चरण पूजन अभिषेक पूजा कर भोग धराया।
इस अवसर पर कृपाली भट्ट नीरज पाठक कुशल पुनीत वारिस विश्व आत्मा दास कुशाग्र, ओड्रिला शिल्पा शुभम वारिश वंशी रतन हिमानी नीरज पाठक सहित कई साधक साधिकाओं श्रद्धालुओं ने उसाह पूर्वक भाग लिया ।
